विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुलाब जामुन की शक्ल, पर नाम अंग्रेजी मेमसाहब वाला; बंगाल की इस शुद्ध शाकाहारी मिठाई की कहानी है बेहद दिलचस्प

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:58 AM (IST)

लेडिकेनी एक प्रसिद्ध बंगाली मिठाई है जो दिखने में गुलाब जामुन जैसी लगती है, लेकिन बनाने की विधि और स्वाद में अलग है।

बंगाली मिठाई लेडिकेनी गुलाब जामुन का वेरिएशन (Image Source: AI Generated)

बंगाली मिठाई लेडिकेनी गुलाब जामुन का वेरिएशन (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लोगों ने दूध को फाड़कर छेना बनाने की कला बंगाल से सीखी है, यही वजह है कि कोलकाता शहर को स्वीट ‘कैपिटल ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। हमने इससे पहले छेना से बनने वाली बैंडेल चीज के इतिहास पर बात की थी और आज हम बात करेंगे छेना से बनने वाली एक ऐसी मिठाई की, जिसे सभी उसके गलत नाम से बुलाते हैं। फिर यह एक जानी-मानी मिठाई से भी खूब मेल खाती है। 

बंगाली मिठाई लेडिकेनी गुलाब जामुन का वेरिएशन 

बंगाल में छेना से बनने वाली एक बड़ी फेमस मिठाई है लेडिकेनी, जिसे गुलाब जामुन का ही दूसरा रूप कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिखने में गुलाब जामुन जैसी ही लगती है, पर इसे बनाने की विधि और स्वाद दोनों एकदम अलग है। इस मिठाई का दिलचस्प इतिहास भी लोगों के बीच अक्सर चर्चा का विषय बनता है। जहां पारंपरिक गुलाब जामुन को खोया यानी मावा से बनाया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ लेडिकेनी दूध को फाड़कर बनाए छेना और सूजी के मिश्रण से बनती है।

नाम के पीछे छिपा है ऐसिहसिक किस्सा 

इस मिठाई का नाम लॉर्ड चार्ल्स कैनिंग की पत्नी लेडी चार्लोट कैनिंग के नाम पर रखा गया है। बता दें कि लॉर्ड कैनिंग भारत के आखिरी गवर्नर जनरल और पहले वायसराय थे। अब सवाल यह है कि आखिर क्यों एक मिठाई को उनकी पत्नी का नाम दिया गया? तो इसके पीछे एक कहानी है। 

लेडी चार्लोट कैनिंग एक बेहतरीन वॉटरकलर पेंटर थी, जिन्हें अपने आसपास पेड़-पौधों और स्थानीय लोगों को गहराई से कल्पना करने का हुनर हासिल था। लेडी कैनिंग का यही हुनर ही मिठाई को उनका नाम देने की वजह भी बना। 

सम्मान में बनी थी पहली बार मिठाई 

कहा जाता है कि इस मिठाई को पहली बार भीमचंद्र नाग ने लेडी कैनिंग के जन्मदिन के मौके पर 1958 में सम्मान देते हुए बनाया था। जबकि कहते ऐसा भी हैं कि साल 1856 में जब लेडी भारत आईं, तो उनके स्वागत में बड़ी दावत रखी गई; जिसमें पहली बार बनी लेडिकेनी नामक मिठाई भी शामिल थी।

इसे चखने के बाद कैनिंग को यह इतनी पसंद आई कि मिठाई को उनकी दावत का हिस्सा बना दिया गया। वजह चाहे जो भी हो, सच्चाई यही है कि उनके स्वागत में यह स्वीट बनी थी। 

यह भी पढ़ें- नेपाल की राजकुमारी अपने ससुराल तिब्बत लाई थीं मोमोज, कभी था पेट भरने का जरिया; आज बना स्ट्रीट फूड का किंग

यह भी पढ़ें- बिहार की पहचान कैसे बना 52 परतों वाला ‘टके सेर खाजा’? नालंदा और भगवान बुद्ध से जुड़ी कहानी है 200 साल पुरानी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।