विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल की राजकुमारी अपने ससुराल तिब्बत लाई थीं मोमोज, कभी था पेट भरने का जरिया; आज बना स्ट्रीट फूड का किंग

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:23 PM (IST)

मोमोज का इतिहास करीब 600 साल पुराना है, जिसकी जड़ें तिब्बत और नेपाल से जुड़ी हैं।

तिब्बत का हाई एनर्जी फूड थे मोमोज (Image Source: AI Generated)

तिब्बत का हाई एनर्जी फूड थे मोमोज (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज स्ट्रीट फूड की गलियों में स्नैक्स का राजा मोमोज को कहा जाता है। खासकर कि दिल्ली, कोलकाता, दार्जिलिंग, मैक्लोडगंज जैसे शहरों में इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि दूर-दूर से आने वाले टूरिस्ट भी उस सिटी के सबसे फेमस मोमोज का स्वाद चखना नहीं भूलते। पर कभी सोचा है कि तीखी चटनी के साथ खाए जाने वाले ये मोमोज पहली बार कैसे बने थे? अगर नहीं, तो आज हम इसी के इतिहास पर बात करेंगे। 

तिब्बत का हाई एनर्जी फूड थे मोमोज 

मोमोज का इतिहास करीब 600 साल पुराना है, जिसकी जड़ें तिब्बत और नेपाल से जुड़ी हुई हैं। आज हम इसे अपने स्वाद के लिए खाते हैं, तो पहले यह पेट भरने के लिए एक हाई एनर्जी सुपरफूड की तरह हुआ करता था। ऐसा माना जाता है कि 14वीं और 15वीं शताब्दी में तिब्बत में इतनी ठंड पड़ती थी कि इंसान की हड्डियां ही गल जाएं।  

अब ऐसे फूड की तलाश थी जो शरीर को गर्म भी रखे और लंबे समय तक भूख भी न लगने दें। इसके लिए मैदे की एक पतली सी लेयर बनाकर पहले उसमें मांस भरा गया, फिर उसे भाप में पकाकर खाया जाने लगा। उस समय तिब्बती लोग इसे मोमोज नहीं, ‘मोग-मोग’ के नाम से जानते थे। 

नेपाल भी जताता है मोमोज पर अपना हक 

मोमोज को लेकर एक किंवदंती ऐसी भी है कि 7वीं शताब्दी में नेपाल के लिच्छवि राजवंश की राजकुमारी भृकुटी देवी की शादी तिब्बत के सोंगत्सेन गैंपो से हुई थी, तब वो मोमोज और बौद्ध धर्म दोनों को नेपाल से अपने ससुराल लेकर गई थीं। दूसरी लोककथा के अनुसार, नेपाल के नेवारी समुदाय के लोगों ने जब चीन का दौरा किया, तो उन्हें वहां का पारंपरिक व्यंजन 'मोग मोग' इतना पसंद आया कि इस डिश को काठमांडू ले आए। 

दलाई लामा के साथ शरणार्थी भारत लाए मोमोज 

तिब्बत के इलाकों से पूरे भारत में मोमोज को स्नैक्स की तरह खाए जाने का सफर 1950 के दशक से माना जाता है। जब तिब्बत में राजनीतिक अशांति के बीच दलाई लामा के साथ बड़ी संख्या में शरणार्थी आकर बसे, तब वो अपने साथ वहां के छोटे-छोटे डम्प्लिंग्स के नाम से लोकप्रिय व्यंजन को भी लेकर आए। इस तरह बड़े शहरों की गलियों में भी तीखी चटनी के साथ स्टीम, फ्राइड, तंदूरी और झोल जैसे अलग-अलग वैरायटी वाले मोमोज पसंद किए जाने लगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।