Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Tea Day 2025: पूरे भारत में खूब पसंद की जाती हैं 5 तरह की चाय, आप भी जरूर लें इनका स्वाद

    Updated: Wed, 21 May 2025 01:36 PM (IST)

    चाय प्रेमियों के लिए 21 मई का दिन खास है क्योंकि इस दिन अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day 2025) मनाया जाता है। भारत में कई तरह की चाय बनाई जाती हैं जिनमें कुछ को तो बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। ये चाय अपने अनोखे स्वाद और खुशबू के लिए जानी जाती हैं। आइए जानें इनके नाम।

    Hero Image
    International Tea Day: 21 मई को मनाया जाता है इंटनेशनल टी डे (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। International Tea Day 2025: चाय के प्रमियों की बात करें, तो आधे से ज्यादा हिंदुस्तानियों का नाम इस सूची में शुमार होगा। कई लोगों के तो दिन की शुरुआत ही चाय की चुस्की के साथ होती है। इसकी एक घूंट पीते ही शरीर में ताजगी का एहसास होने लगता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ लोगों को चाय इतनी पसंद होती है कि वे दिनभर में 3-4 कप चाय पी जाते हैं। इन टी लवर्स के लिए 21 मई का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन इंटरनेशनल टी डे मनाया जाता है। आइए इंटरनेशनल टी डे पर जानते हैं भारत में पी जाने वाली अलग-अलग तरह की चाय के बारे में।

    असम टी

    असम का तापमान और बारिश के कारण यहां उगने वाली चाय को बेहद अनोखा फ्लेवर मिलता है। इसलिए यह दुनियाभर में मशहूर है। इसका स्ट्रॉन्ग फ्लेवर और गहरा रंग सभी को खूब भाता है। इसलिए लोग इसे ज्यादातर ब्रेकफास्ट में शामिल करते हैं। इस चाय की खुशबू ही किसी को भी दीवाना बनाने के लिए काफी है। इसे दूध और चीनी के साथ बनाया जाता है, जो इसके फ्लेवर को और बेहतर बनाता है।

    यह भी पढ़ें: गर्मी में मुश्किल हो रहा है चाय से दूरी बनाना, तो डॉक्टर ने बताया एक दिन में कितने कप सही है पीना

    मसाला चाय

    मसाला चाय भारत में काफी मशहूर है और इसे खूब पसंद भी किया जाता है। इस चाय को बनाने के लिए इलायची, दालचीनी, लैंग, काली मिर्च और अदरक जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसे मसाला टी कहते हैं। इस चाय का बेस तो ब्लैक टी ही होती है, जिसे इन मसालों के साथ पकाया जाता है और सबसे लास्ट में चीनी और दूध मिलाया जाता है। इस चाय की खुशबू और स्वाद, दोनों ही लाजवाब हो जाते हैं। इसलिए चाट-पकौड़ी, बिस्कुट हर स्नैक के साथ इसे पीना खूब पसंद किया जाता है।

    ग्रीन टी

    ग्रीन टी को इसके स्वास्थ्य से जुड़े फायदों के लिए जाना जाता है। इसे बिना चीनी और दूध के साथ पिया जाता है। इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

    कश्मीरी कहवा

    यह कश्मीर की स्पेशल चाय है। इसे खास मसालों, केसर, बादाम और पिस्ता के साथ बनाया जाता है। इसे बनाया भी बेहद खास तरीके से जाता है। इस चाय का फ्लेवर और खुशबू सभी को खूब पसंद आती है।

    ब्लैक टी

    ब्लैक टी भी लोगों को खूब पसंद आती है और इसे भी हेल्थ को लेकर ज्यादा जागरूक लोग पीना पसंद करते हैं। इस चाय को बिना दूध के बनाया जाता है और यह फैट बर्न करने में काफी मदद करती है।

    यह भी पढ़ें: गर्मी में दूध वाली चाय को करें 5 Herbal Teas से रिप्लेस; रहेंगे फ्रेश, नहीं होगी एसिडिटी की समस्या