यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिर्फ खाने के साथ नहीं, इन 5 तरीकों से करें हरी चटनी का इस्तेमाल; बेहद स्वादिष्ट बनेंगी डिशेज
भारत में चटनी का खाने में विशेष महत्व है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि कई डिशेज ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में खाने-पीने की चीजों की कमी नहीं है। यहां एक से एक नए तरीके कुकिंग में ट्राई किए जाते हैं। भारत में अगर पूरी थाली परोसी जाती है तो चटनी भी जरूर शामिल की जाती है। चटनी से खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। आप इसे सिर्फ खाने के साथ ही नहीं, बल्कि कई तरह के स्नैक्स के साथ भी सर्व करते होंगे। ये स्वाद को बढ़ाने का काम करता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि चटनी का इस्तेमाल सिर्फ खाना खाने में नहीं, बल्कि कई तरह की डिशेज बनाने में भी कर सकते हैं। अगर आप नई डिशेज में इसका इस्तेमाल करेंगे तो जो भी आपकी बनाई हुई डिशेज को चखेगा, वो आपका फैन हो जाएगा। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको बताएंगे कि आप हरी चटनी का इस्तेमाल किन तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -
पकौड़ों के बैटर को दें नया ट्विस्ट
जब भी आप पकौड़ों का बैटर तैयार करें तो उसमें हरी चटनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे आप नॉर्मल बेसन प्याज के पकौड़े बनाती हैं तो हरी चटनी वाले बेसन पकौड़े बना सकती हैं। इसी तरह आप ब्रेड पकौड़े, आलू के पकौड़े, मिक्स वेज पकौड़े, फ्राइड ब्रेड रोल्स, पनीर पकौड़ों में भी ये तरीका अपना सकती हैं।
स्टफिंग में मिलाएं
चाहे आप समोसे, स्टफ्ड पैटीज, डबल-लेयर्ड कटलेट ही क्यों न बना रहीं हों, हरी चटनी आपकी डिश को और स्वादिष्ट बना देगा। आप इसे स्टफिंग में मिला सकती हैं। इससे डिश को भी एक अनोखा ट्विस्ट भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें: भारत नहीं, बल्कि विदेश से आए हैं ये 6 देसी फूड्स; लिस्ट में दाल-चावल और समोसे का नाम भी शामिल
मेयोनीज से करें रिप्लेस
अगर आप सैंडविच या फिर सलाद बना रहीं हैं तो भी चटनी का इस्तेमाल बखूबी किया जा सकता है। या तो इसे मेयोनीज के साथ रिप्लेस कर सकती हैं या फिर उसके साथ भी मिला सकती हैं। लेकिन दोनों की मात्रा बराबर हाेनी चाहिए। इससे टेस्ट भी अच्छा आएगा और जो भी इसे खाएगा वो आपकी तारीफ जरूर करेगा।
ग्रीन पुलाव बनाएं
आमतौर पर लोग हरी सब्जियां और बिरयानी मसाला डालकर ही पुलाव बनाते हैं, लेकिन आप इसमें कुछ ट्विस्ट भी एड कर सकती हैं। आपको बता दें कि जिन्होंने भी चटनी पुलाव का स्वाद चखा है, वो इसका दीवाना हो चुका है। ये आपके खाने को एक अलग स्वाद देगा।
मेरिनेशन में करें इस्तेमाल
अगर आप नॉनवेज बना रहीं हैं या फिर सोया चाप और पनीर को मेरिनेट करने का सोच रहीं हैं तो भी हरी चटनी का इस्तेमाल कर सकती हैं। खाने की खुशबू जबरदस्त हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: सम्राट पृथ्वीराज चौहान की शादी में सर्व की गई थी यह मिठाई, जानें फैनी से जुड़ी दिलचस्प बातें
