Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन 8 तरीकों से डाइट में शाम‍िल करें Blueberry, ब्रेकफास्‍ट के ल‍िए हैं बेहतरीन ऑप्‍शन

    ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होता है। ये इम्युनिटी को मजबूत बनाने और पाचन सुधारने में मदद करता है। इसे ब्रेकफास्ट में शामिल करने के कुछ बेहतरीन तरीके हैं। अगर आप कुछ हेल्‍दी ऑप्‍शन ट्राई करना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट का ह‍िस्‍सा जरूर बनाएं। आइए जानते हैं-

    By Digital Desk Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Sun, 08 Jun 2025 04:24 PM (IST)
    Hero Image
    Blueberry से बनाएं इतनी सारी रेस‍िपीज। (Image Credit- Freepik)

    ड‍िज‍िटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। ब्लूबेरी न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन सी और पोटैशियम से भरपूर ब्लूबेरी दिल की सेहत सुधारने, दिमाग को तेज बनाने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती है। ऐसे में ब्लूबेरी को ब्रेकफास्ट में शामिल करने से आपका दिन हेल्दी और एनर्जेटिक बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसलिए अगर आप इसे अपने डेली के नाश्ते में शामिल करना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन और आसान तरीके दिए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में व‍िस्‍तार से -

    ब्लूबेरी स्मूदी

    अगर आप जल्दी में हैं, तो ब्लूबेरी स्मूदी सबसे बढ़िया ऑप्शन है। ब्लूबेरी, केला, ग्रीक योगर्ट, शहद और थोड़ा सा दूध लेकर इसे ब्लेंड करें। यह पोषण से भरपूर होता है और स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है। आप इसे रोजाना पी सकते हैं।

    ओटमील में ब्लूबेरी

    ओटमील में ब्लूबेरी डालने से इसका टेस्ट और न्यूट्रि‍शन दोनों बढ़ जाते हैं। आप इसे दो तरीकों से बना सकते हैं। पहला तो हॉट ओटमील जबक‍ि दूसरा ओवरनाइट ओट्स है। हॉट ओटमील को बनाने के ल‍िए दूध या पानी में ओट्स पकाकर उसमें ब्लूबेरी मिलाएं और ऊपर से शहद व नट्स डालें। वहीं ओवरनाइट ओट्स बनाने के ल‍िए रातभर दूध में ओट्स और ब्लूबेरी भिगोकर रखें और सुबह इसमें चिया सीड्स और मेपल सिरप मिलाएं। ये दोनों ही हेल्‍दी ऑप्‍शंस हैं।

    ब्लूबेरी योगर्ट बाउल

    ग्रीक योगर्ट में ताजे ब्लूबेरी, ग्रेनोला और चिया सीड्स मिलाकर खाना शुरू कर दें। यह एक हाई-प्रोटीन और फाइबर युक्त ब्रेकफास्ट है, जो पेट काे लंबे समय तक भरा रखता है और डाइजेशन को सुधारता है। इससे वजन कम करने में भी मदद म‍िलती है।

    ब्लूबेरी पैनकेक

    पैनकेक बैटर में ब्लूबेरी मिलाकर इसे और भी टेस्टी और हेल्दी बनाया जा सकता है। आप इसे शहद या मेपल सिरप के साथ सर्व करें। ये सभी को खूब पसंद आएगी।

    यह भी पढ़ें: राज की बात है... दही में चुपके से म‍िलाकर खा लें ये 4 चीजें, चर्बी ऐसे भागेगी जैसे चोरी पकड़ी गई हाे!

    ब्लूबेरी पराठा

    अगर आप कुछ अमेजिंग और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो ब्लूबेरी पराठा बनाएं। गेहूं के आटे में मैश की हुई ब्लूबेरी और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर स्वादिष्ट पराठा तैयार करें। इसे शहद या घी के साथ खाएं।

    ब्लूबेरी ग्रेनोला बार

    अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ क्रंची और हेल्दी चाहते हैं, तो ब्लूबेरी, ओट्स, नट्स और शहद से ग्रेनोला बार बनाएं। इसे पहले से तैयार करके स्टोर कर सकते हैं।

    ब्लूबेरी टॉपिंग टोस्ट

    अपने रेगुलर टोस्ट को और हेल्दी बनाएं, पीनट बटर या एवोकाडो के ऊपर ताजे ब्लूबेरी और थोड़ा सा शहद डालें। यह न केवल टेस्टी होता है बल्कि फाइबर, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।

    ब्लूबेरी चिया पुडिंग

    अगर आपको हल्का और पोषण से भरपूर नाश्ता चाहिए तो चिया पुडिंग एक बेहतरीन ऑप्शन है। चिया सीड्स को रातभर दूध में भिगोकर रखें और सुबह इसमें ब्लूबेरी, मेपल सिरप और नट्स मिलाकर हेल्दी पुडिंग तैयार करें।

    यह भी पढ़ें: पंजाबी स्टाइल छोले बनाने के लिए फॉलो करें ये सिंपल रेसिपी, उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर