विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज की बात है... दही में चुपके से म‍िलाकर खा लें ये 4 चीजें, चर्बी ऐसे भागेगी जैसे चोरी पकड़ी गई हाे!

Published: Sun, 08 Jun 2025 11:27 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jun 2025 11:28 AM (IST)

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोटापा एक आम समस्या है। वजन कम करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते ...और पढ़ें

वजन कम करने के ल‍िए ऐसे खाएं दही (Image Credit Freepik)
वजन कम करने के ल‍िए ऐसे खाएं दही (Image Credit Freepik)

HighLights

  1. वजन कम करना सबसे मुश्किल काम है।
  2. लोग डाइट में कई तरह के बदलाव करते हैं।
  3. दही खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में हर कोई मोटापे की समस्‍या से परेशान है। वजन कम करने के ल‍िए लोग न जाने कौन-कौन से तरीके अपनाते हैं। कुछ हेल्‍दी तरीके भी होते हैं ज‍ेसे एक्‍सरसाइज, योगा, डाइट‍िंग और वॉक‍िंग। तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो अनहेल्‍दी तरीके से वजन कम करने की कोश‍िश करने लगते हैं।

वे खाना-पीना छोड़ देते हैं। इससे उन्‍हें कमजोरी हो जाती है। इसके अलावा शरीर में पोषण की कमी होने से उन्‍हें कई तरह की बीमार‍ियां घेरने लगती हैं। अगर आप भी उन्‍हीं में से हैं जो ये तरीका अपनाते हैं तो वक्‍त रहते संभल जाइए। आपको बता दें क‍ि गर्मियों में दही का सेवन खूब क‍िया जाता है। दही खाने से वजन कम हो सकता है। इसके अलावा ये आपके पेट को भी दुरुस्‍त रखने में मददगार है।

हम आपको दही खाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। अगर आपने ये तरीका अपना ल‍िया तो वजन कम करना आसान हाे जाएगा। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लैविन, विटामिन बी12 और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर को सेहतमंद तो रखते ही हैं, वजन कम करने में भी मददगार हैं। आइए जानते हैं क‍ि दही में ऐसा क्‍या म‍िलाकर खाया जा सकता है ज‍िससे वजन तेजी से कम हो सके।

दही और जीरा

दही और भुने हुए जीरा का कॉम्‍ब‍िनेशन बहुत बढ़‍िया है। ये न सिर्फ दही का स्वाद बढ़ता है बल्कि सेहत को भी कई सारे फायदे पहुंचाता है। वजन कम करने के ल‍िए ये एक बेहतरीन ऑप्‍शन है।

दही और काली मिर्च

ज्‍यादातर लोग गर्मियों में दही के साथ काली म‍िर्च का पाउडर म‍िलाकर खाते हैं। इससे तेजी से वजन कम होता है। दरअसल, काली मिर्च में पिपेरिन नाम का तत्‍व पाया जाता है जो मेटाबॉल‍िज्‍म को बूस्‍ट करने में मददगार है। इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है।

यह भी पढ़ें: दूध-पनीर से ज्‍यादा Calcium ल‍िए बैठी हैं 5 चीजें, रोजाना खाएंगे तो हड्ड‍ियों को म‍िलेगी लोहे सी मजबूती

दही और काला नमक

अगर आप दही में काला नमक म‍िलाकर खाते हैं तो इससे दही का स्‍वाद दोगुना हो जाता है। ये डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये वेट लॉस में भी फायदेमंद है।

दही और दालचीनी

वजन कम करने के ल‍िए शुगर से परहेज करना होता है। हालांक‍ि आपको डायरेक्‍ट शक्‍कर छोड़ने से बचना चाह‍िए। ऐसे में अगर आपको मीठे की क्रेव‍िंग शांत करनी है तो दालचीनी मदद कर सकती है। अगर आप दही में दालचीनी का पाउडर म‍िलाते हैं तो मीठा खाने की इच्‍छा तो कम होगी ही, साथ ही वजन कम करने में भी मदद म‍िलेगी।

यह भी पढ़ें: शरीर में Vitamin-E की कमी होने पर नजर आते हैं 7 संकेत, दूर करने के लिए खाएं ये चीजें