Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूध-पनीर से ज्‍यादा Calcium ल‍िए बैठी हैं 5 चीजें, रोजाना खाएंगे तो हड्ड‍ियों को म‍िलेगी लोहे सी मजबूती

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 09:39 AM (IST)

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम एक जरूरी पोषक तत्व है। यह हड्डियों दांतों दिल और दिमाग के लिए जरूरी है। दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं ज‍िनमें भरपूर मात्रा में कैल्‍श‍ियम पाया जाता है। आपको इन्‍हें अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए।

    Hero Image
    कैल्‍श‍ियम का खजाना हैं ये फूड्स। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। शरीर को सेहतमंद रखने के ल‍िए सभी व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स की जरूरत होती है। उन्‍हीं में से एक म‍िनरल कैल्‍श‍ियम है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो सबसे ज्‍यादा नुकसान आपकी हड्ड‍ियों को ही होता है। आपको चलने-फ‍िरने, उठने-बैठने में भी द‍िक्‍कत होने लगती है। आपको बता दें क‍ि प्रोटीन और आयरन की तरह ही कैल्‍श‍ियम की भी उतनी ही जरूरत होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हड्ड‍ियों के अलावा हमारे दांतों, द‍िल और द‍िमाग को भी सेहतमंद रखता है। ये हमारे शरीर के ल‍िए जरूरी पोषक तत्‍व है। आमतौर पर दूध को ही कैल्‍शि‍यम का बढ़ि‍यां स्त्रोत माना जाता है, लेक‍िन दूध के अलावा भी ऐसी कई चीजें हैं ज‍िनमें कैल्‍श‍ियम की मात्रा ज्‍यादा पाई जाती है। आज हम आपको अपने इस लेख में उन फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िनमें कैल्‍श‍ियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    सोयाबीन

    सोयाबीन या सोया में Calcium भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप वेजि‍टेर‍ियन हें तो इसे आपको अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। इसके अलावा ये विटामिन डी का भी बढ़‍िया स्‍त्रोत है। ये आपकी हड्ड‍ियों को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

    बादाम

    बादाम और बादाम के दूध में भी कैल्‍श‍ियम की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। आप रोज सुबह भीगे हुए बादाम खा सकते हैं। वहीं नाश्ते में चाय या कॉफी के बजाय बादाम का दूध पी सकते हैं। इससे आपके शरीर में कैल्‍श‍ियम की कमी को पूरा क‍िया जा सकता है। साथ ही आपको और भी जरूरी पोषण म‍िलेंगे।

    य‍ह भी पढ़ें: दूध-पनीर से ज्यादा कैल्शियम रखते हैं ये 6 फल, पूरी 206 हड्डियों में भर सकते हैं जान

    च‍िया सीड्स

    चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें कैल्शियम के अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। आप इन्हें अपने जूस या स्मूदी में मिलाकर ले सकते हैं। या फ‍िर आप सलाद में भी इनका इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

    सूखे अंजीर

    ड्राई अंजीर में कैल्शियम का भंडार होता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी अच्‍छी खासी होती है। अंजीर खाने से हड्डियाें और मसल्स को मजबूत बनाया जा सकता है। ये आपके पूरे शरीर के ल‍िए जरूरी है।

    ब्रोकली

    कैल्शियम की कमी को पूरा करने के ल‍िए आपको अपनी डाइट में ब्रोकली जरूर शामिल करना चाह‍िए। ये न सिर्फ कैल्शियम, बल्कि विटामिन K और अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। ये हड्ड‍ियों के ल‍िए जरूरी है।

    य‍ह भी पढ़ें: इन 5 Supplements का ओवरडोज बना देगा आपको बीमार, दिल को होता है सबसे ज्यादा नुकसान

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।