विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओट्स और प्रोटीन पाउडर Pancakes से करें दिन की हेल्दी शुरुआत, आसान हो जाएगा वेट लॉस; जानिए रेसिपी

Published: Sat, 13 Jul 2024 09:56 PM (IST)

बच्चे हों या बड़े पैनकेक खाना आजकल सभी खूब पसंद करते हैं। आज हमारे पास पैनकेक की कई वैरायटी मौजूद ...और पढ़ें

ब्रेकफास्ट में परफेक्ट ऑप्शन है ओट्स और प्रोटीन पाउडर पैनकेक (Image Source: Freepik)
ब्रेकफास्ट में परफेक्ट ऑप्शन है ओट्स और प्रोटीन पाउडर पैनकेक (Image Source: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Oatmeal Protein Pancakes: पैन केक एक ऐसी डिश है जिसे लोग आमतौर पर ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। इसकी कई सारी वैराइटीज मौजूद हैं जैसे- आलू पैनकेक, नूडल्स पैनकेक, फ्रूट पैनकेक, आटा पैनकेक और मैदा पैनकेक आदि। ऐसे में बताइए, क्या आपने कभी ओट्स और प्रोटीन पाउडर पैनकेक बनाकर खाया है? अगर नहीं, तो आज हम आपके लिए ओट्स और प्रोटीन पाउडर पैनकेक की एक शानदार रेसिपी लेकर आए हैं। ओट्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए यह टेस्टी और हेल्दी डिश आप नाश्ते ये लेकर स्नैक में कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं ओट्स और प्रोटीन पाउडर पैनकेक बनाने की रेसिपी।

ओट्स और प्रोटीन पाउडर पैनकेक बनाने के लिए सामग्री

  • केला- 1
  • ओट्स- 75 ग्राम
  • अंडे- 3 बड़े
  • दूध- 2 बड़े चम्मच
  • बेकिंग पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • दालचीनी- चुटकी भर
  • प्रोटीन पाउडर- 2 बड़े चम्मच
  • नट्स बटर- 1 चम्मच
  • मेपल सिरप- आधा चम्मच
  • कटा हुआ केला- गार्निश के लिए

यह भी पढ़ें- आधे घंटे से भी कम समय में तैयार हो जाती हैं केले से बनी ये डिशेज, ब्रेकफास्ट में जरूर करें शामिल

ओट्स और प्रोटीन पाउडर पैनकेक बनाने की विधि

  • ओट्स और प्रोटीन पाउडर पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में प्रोटीन पाउडर, केले और ओट्स डालें।
  • इसके बाद इसमें अंडे, दूध, बेकिंग पाउडर और दालचीनी भी डाल दें।
  • फिर इन सभी चीजों को एक साथ 1-2 मिनट तक ब्लेंड करके चिकना होने तक फेंट लें।
  • अब एक पैन पर हल्का-सा तेल डालकर गर्म कर लें।
  • फिर इस पैन पर बैटर डालकर पैनकेक को करीब 1-2 मिनट तक बुलबुले दिखने और सुनहरा होने तक पका लें।
  • इसके बाद इसे दूसरी ओर से पलटकर एक मिनट और पकाएं और एक सर्विंग प्लेट में निकाल लें।
  • बस तैयार है आपका टेस्टी और हेल्दी ओट्स और प्रोटीन पाउडर पैनकेक।
  • नट्स बटर, मेपल सिरप और कटे केले के साथ गार्निश करके इसे सर्व करें।

यह भी पढ़ें- एक-सी रोटियां खाकर ऊब चुका है मन, तो डाइट में शामिल करें ये 5 चपाती; Weight Loss में भी मिलेगा जबरदस्त फायदा!