Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hariyali Teej पर ट्राई करें ये 5 तरह की म‍िठाई, स्वाद रहेगा जबरदस्त; त्‍योहार का मजा हो जाएगा दोगुना

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 03:27 PM (IST)

    हरियाली तीज का त्योहार रंगों उमंग और स्वाद का पर्व है। इस दिन महिलाएं हरे रंग की साड़ियों और मेहंदी से सजती हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के साथ पारंपरिक मिठाइयों का भी महत्व है। गुड़ और नारियल से बनी मिठाइयां खास होती हैं। ये मिठाइयां सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती हैं।

    Hero Image
    हर‍ियाली तीज पर बनाएं ये खास म‍िठाई (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍‍क, नई द‍िल्‍ली। सावन का पावन महीना चल रहा है। ये महीना भगवान श‍िव को समर्पित होता है। इस महीने कई व्रत और त्‍योहार पड़ते हैं। उन्‍हीं में से एक है हर‍ियाली तीज। हरियाली तीज का त्योहार सिर्फ व्रत और पूजा का ही नहीं, बल्कि रंग, खुशी और स्वाद का भी पर्व है। सावन की हरियाली के बीच महिलाएं हरे रंग की साड़ियों, चूड़ियों और मेहंदी से सजती-संवरती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झूले, लोकगीत और प्रेम से भरी कहानियां इसे को और भी ज्‍यादा खास बना देती हैं। इस मौके पर पारंपरिक खानपान का भी व‍िशेष महत्‍व होता है। हरियाली तीज पर जहां महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं, वहीं इस दिन का स्वाद पारंपरिक मिठाइयों के बिना अधूरा माना जाता है। गुड़, नारियल, मावा और सूजी से बनी मिठाइयां न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती हैं, बल्कि इनका त्योहारों से गहरा रिश्ता भी होता है।

    खास बात तो ये है क‍ि ये सेहत को भी नुकासान नहीं पहुंचाती हैं। इनमें कोई म‍िलावट भी नहीं होती है। आज भी कई परिवारों में हरियाली तीज पर खासतौर से घेवर, गुड़ के लड्डू, रवा बर्फी या नारियल की बर्फी जैसे पारंपरिक म‍िठाई बनाए जाते हैं। ये त्‍योहारों की रौनक को भी बढ़ा देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही म‍िठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    ओट्स बर्फी

    ये एक स्‍वाद‍िष्‍ट म‍िठाई है। ओट्स, दूध पाउडर, देसी घी, गुड़, दूध, इलायची पाउडर, काजू और बादाम और नारियल के बुरादे से बनी ये मि‍ठाई आपकी सेहत के ल‍िहाज से भी सही मानी जाती है। इस बार हर‍ियाली तीज पर अपनों का इस म‍िठाई से मुंह मीठा जरूर कराएं।

    नार‍ियल लड्डू

    हर‍ियाली तीज के माैके पा नारि‍यल लड्डू भी एक बेहतरीन व‍िकल्‍प हाे सकता है। इसकी खास बात तो ये है क‍ि इसे आसानी से बनाया जा सकता है। इसका स्‍वाद भी हल्‍का होता है और से सेहतमंद भी है। अगर आप चीनी से नहीं बनाना चाहते तो गुड़ से भी इस लड्डू को बना सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: सम्राट पृथ्वीराज चौहान की शादी में सर्व की गई थी यह म‍िठाई, जानें फैनी से जुड़ी द‍िलचस्‍प बातें

    रबड़ी

    सावन में ज्‍यादातर लोग रबड़ी खाते हैं। जो मह‍िलाएं व्रत रखती हैं, वे भी रबड़ी से ही अपना व्रत खोलती हैं। इसे बनाने में आपको समय जरूर लग सकता है, लेक‍िन इसका स्‍वाद जबरदस्‍त होता है।

    घेवर

    सावन में पड़ने वाले तीज त्‍योहारों में घेवर व‍िशेष रूप से खाई जाती है। इस महीने घेवर की डि‍मांड कुछ ज्‍यादा ही बढ़ जाती है। हालांक‍ि, इसे बनाना थोड़ा मुश्किल काम हाे सकता है। लेक‍िन ये त्‍योहाराें का मजा दोगुना कर सकती है।

    मालपुआ

    मालपुआ भी भारत में पसंदीदा म‍िठाइयों में से एक है। इसे शुभ माना जाता है। आपको हर‍ियाली तीज पर इसे जरूर बनाना चाह‍िए। ये झटपट तैयार होने वाली मि‍ठाई है।

    यह भी पढ़ें: टेस्टी भी, ट्रेंडी भी! सावन में घेवर कैसे बना फेवरेट डि‍जर्ट? जानें इस देसी म‍िठाई की द‍िलचस्‍प कहानी