Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2025: सिर्फ मोदक नहीं, इन 8 पकवानों के बिना भी अधूरा है गणेश चतुर्थी का त्योहार

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 02:22 PM (IST)

    गणेश चतुर्थी पर हर कोई अपने प्रिय बप्पा का स्वागत करने के लिए तैयार है। यह एक ऐसा त्योहार है जो हमें मोदक लड्डू और मिठाई की याद दिलाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोदक के अलावा भी ऐसे कई स्वादिष्ट पकवान (Ganesh Chaturthi Traditional Dishes) हैं जो इस त्योहार की रौनक और बढ़ा देते हैं?

    Hero Image
    मोदक के अलावा, Ganesh Chaturthi पर ये 8 पकवान भी कर सकते हैं ट्राई (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का त्योहार (Ganesh Chaturthi 2025) नजदीक आते ही हर तरफ एक अलग ही रौनक छा जाती है। बाजार रंग-बिरंगी मूर्तियों और सजावट के सामानों से सज जाते हैं और घरों में गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। जब बात गणपति की होती है, तो सबसे पहले मोदक का खयाल आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोदक के अलावा भी कई ऐसे पकवान हैं, जिनके बिना गणेश चतुर्थी का त्योहार अधूरा है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, मोदक भगवान गणेश का सबसे प्रिय भोग है, लेकिन भारत के अलग-अलग हिस्सों में बप्पा को कई तरह के पारंपरिक पकवानों का भोग लगाया जाता है। इन पकवानों का स्वाद और सुगंध त्योहार की खुशियों को और भी बढ़ा देता है। आइए जानते हैं मोदक के अलावा 8 ऐसे पकवानों के बारे में, जो गणेश चतुर्थी को और भी खास बनाते हैं।

    पुरण पोली (Puran Poli)

    महाराष्ट्र में मोदक के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय पकवान पुरण पोली है। यह एक मीठी रोटी होती है, जिसे चने की दाल और गुड़ या चीनी के मिश्रण से बनाया जाता है। इसे घी के साथ गर्मागर्म परोसा जाता है।

    शंकरपाली (Shankarpali)

    यह एक कुरकुरा और मीठा स्नैक है, जिसे महाराष्ट्र और गुजरात में खूब पसंद किया जाता है। इसे मैदे, चीनी और घी से बनाया जाता है और फिर तेल में सुनहरा होने तक तला जाता है।

    लड्डू (Ladoo)

    बेसन, रवा, और नारियल के लड्डू भी गणपति के भोग के लिए बनाए जाते हैं। ये बनाने में आसान होते हैं और इनका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है।

    श्रीखंड (Shrikhand)

    यह दही से बनने वाली एक स्वादिष्ट और ठंडी मिठाई है। दही को छानकर उसका पानी निकाल दिया जाता है और फिर उसमें चीनी, केसर, इलायची और सूखे मेवे मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। यह खासतौर पर गुजरात और महाराष्ट्र में बहुत लोकप्रिय है।

    मेथी भाजी (Methi Bhaji)

    कुछ जगहों पर गणपति को भोग में हरी सब्जियां भी चढ़ाई जाती हैं, जिसमें मेथी भाजी प्रमुख है। इसे लहसुन, प्याज और मसालों के साथ बनाया जाता है।

    खिचड़ी (Khichdi)

    खिचड़ी को एक सात्विक भोजन माना जाता है और इसे कई जगहों पर प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। यह मूंग दाल और चावल से बनती है, जो पाचन के लिए भी अच्छी होती है।

    नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi)

    नारियल का इस्तेमाल मोदक में तो होता ही है, लेकिन नारियल की बर्फी भी गणपति के भोग के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह बनाने में आसान है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है।

    पोंगल (Pongal)

    दक्षिण भारत में, खासकर तमिलनाडु में, गणेश चतुर्थी के दौरान पोंगल बनाया जाता है। यह चावल और मूंग दाल से बनता है और इसे मीठे या नमकीन दोनों तरह से बनाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: देश के 5 मशहूर गणपति पंडाल, जहां भक्ति और आस्था की दिखती है अनोखी झलक

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: पहली बार करने जा रहे हैं लालबागचा राजा के दर्शन? यहां पढ़ें पूरी ट्रैवल गाइड