विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganesh Chaturthi 2025 Bhog: सिर्फ उकडीचे ही नहीं, बप्पा को लगाएं 10 अलग-अलग तरह के खास मोदक का भोग!

Published: Tue, 26 Aug 2025 07:00 PM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2025 08:19 AM (IST)

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025 Bhog) पर भगवान गणेश को कई तरह के मोदक का भोग लगाया जाता है। महाराष्ट्र ...और पढ़ें

Ganesh Chaturthi 2025 पर गणेश भगवान को लगाएं ये भोग (Image Credit- Freepik/AI Generated)
Ganesh Chaturthi 2025 पर गणेश भगवान को लगाएं ये भोग (Image Credit- Freepik/AI Generated)

लाइफस्‍टाइल डेस्‍‍क, नई दिल्‍ली। गणेश चतुर्थी का पर्व भक्तों के लिए आस्था और उल्लास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ विघ्नहर्ता गणपति की पूजा-अर्चना करते हैं। घर-घर में बप्‍पा के मूर्तियों की स्‍थापना की जाती है। मान्यता है कि भगवान गणेश को मोदक बहुत ही ज्‍यादा पसंद है। बिना मोदक के उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए हर घर में बप्पा को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग तरह के मोदक बनाए जाते हैं।

त्योहार के इन खास पलों में मोदक न सिर्फ स्वाद का आनंद देते हैं बल्कि भक्ति और परंपरा से भी जोड़ते हैं। घरों में जब ताजा बने मोदक की मिठास और खुशबू फैलती है तो वातावरण और भी खुशनुमा हो उठता है। यही वजह है कि गणेश चतुर्थी पर मोदक का भोग लगाना हर किसी के लिए विशेष महत्व रखता है। आज हम आपको गणेश चतुर्थी के मौके पर बताएंगे क‍ि आप उन्‍हें कौन-कौन से फ्लेवर के मोद‍क का भोग लगा सकते हैं। आइए जानते हैं -

उकडीचे मोदक

गणेश भगवान को महाराष्ट्र में उकडीचे मोदक का ही भोग लगाया जाता हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। इसे बनाने के ल‍िए आपको गरी का बुरादा, गुड़, घी और चावल के आटे की जरूरत पड़ती है। इसे स्‍टीम करके तैयार क‍िया जाता है। इस कारण इसे बहुत ही हेल्‍दी माना जाता है।

चॉकलेट मोदक

आज के समय में कई तरह के मोदक‍ बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी क‍िसी नए स्‍वाद की तलाश में हैं तो एक बार चॉकलेट मोदक ट्राई करें। आप बप्‍पा को चॉकलेट माेदक का भी भोग लगा सकते हैं। साथ ही ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगा। इसे चॉकलेट, डेस‍िकेटेड कोकोनट और मिल्कमेड से तैयार क‍िया जा सकता है।

केसर मोदक

ये मोदक भी गणेश जी को भोग लगाने के ल‍िए एकदम बेस्‍ट है। चावल के आटे में घी, काजू, किशमिश, केसर का दूध, गरी का बुरादा और गुड़ मिक्स कर दें। इसके बाद डो तैयार कर लें। अब आप इसे मोदक का शेप देकर स्‍टीम करें। ये भी एक बेस्‍ट ऑप्‍शन है।

विदालू मोदक

विदालू मोदक का शेप मीडियम होता है। इसे बनाने में विदालू का इस्तेमाल किया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे क‍ि विदालू क्‍या होता है, तो हम आपको बता दें क‍ि ये एक तरह का जड़ फल है। ये महाराष्ट्र में पाया जाता है। इस फल का स्वाद बहुत परफेक्‍ट होता है। ये मोदक को भी जबरदस्‍त स्‍वाद देता है। इसे स्‍टीम करके बनाया जाता है।

चंद्रकला मोदक

गणेश उत्सव के दौरान आप चाहें तो बप्‍पा को चंद्रकला मोदक का भी भोग लगा सकती हैं। ये मोदक चंद्रमा के शेप का होता है। इस मोदक में मावा और ड्राई फ्रूट्स की फ‍िल‍िंग की जाती है। इसे भी आप स्‍टीम करके बना सकते हैं। आप घर में आए मेहमानों काे सर्व करेंगे तो उन्‍हें भी इसका स्‍वाद खूब पसंद आएगा।

रवा मोदक

रवा मोदक का स्‍वाद भी बहुत जबरदस्‍त होता है। ये उकडीचे मोदक से मिलता-जुलता है। उकडीचे में जहां चावल के आटे की लेयर‍िंग होती है, वहीं इसे बनाने में रवा का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। इसमें आप अपनी पसंद की फ‍िल‍िंग कर सकती हैं।

नार‍ियल मोदक

नारियल के लड्डू तो लगभग सभी लोगों ने खाए होंगे, लेक‍िन इस बार गणेशोत्‍सव पर आप नार‍ियल मोदक बनाकर बप्‍पा को अर्पित कर सकती हैं। इसका स्वाद बहुत यूनि‍क होता है।

पनीर मोदक

पनीर मोदक खाने में ज‍ितना स्‍वाद‍िष्‍ट होता है, उससे कहीं ज्‍यादा सेहतमंद भी होता है। इसे बनाने के ल‍िए पनीर को मसाले और सूखे मेवों के साथ मिलाकर मोदक तैयार किया जाता है। इसके बाइ इसे स्‍टीम करके पकाना होता है।

टूटी-फ्रूटी मोदक

इस तरह का मोदक भी खूब पसंद क‍िया जाता है। बप्‍पा को बाल रूप में ही पूजा जाता है। ऐसे में आप उन्‍हें इस मोदक का भोग लगा सकते हैं। ये बच्‍चों को भी खूब पसंद आएगा। इसे बनाने में मिल्कमेड, चॉकलेट और कलरफुल टूटी-फ्रूटी मिलाकर तैयार किया जाता है।

फ्राइड मोदक

इस तरह के मोदक को फ्राई करके बनाया जाता है। इसमें आमतौर पर सूखा नार‍ियल और गुड़ की फ‍िल‍िंग की जाती है। इसका शेप गोल होता है। साथ ही ये स्वाद में मीठा और क्र‍िस्‍पी होता है।

यह भी पढ़ें- कभी सोचा है क्यों 10 दिनों तक मनाया जाता है Ganesh Utsav? जानें इसके पीछे की कहानी और खास बातें

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: मोदक ही नहीं, लड्डू भी हैं बप्पा के फेवरेट! यहां जानें इसके पीछे की रोचक कहानी