Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Chocolate Day 2024: इस चॉकलेट डे देना चाहते हैं अपने पार्टनर को सरप्राइज, तो ट्राई करें ये टेस्टी और आसान डिशेज

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 09 Feb 2024 10:41 AM (IST)

    वैलेंटाइन वीक कपल्स के लिए काफी स्पेशल होता है। इस पूरे हफ्ते प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को कई तरह के तोहफे देते हैं। इस हफ्ते के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    इस चॉकलेट डे अपने पार्टनर के लिए बना सकते हैं ये खास डिशेज

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Chocolate Day Recipe: वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़ा एक दूसरे को चॉकलेट देकर, अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस दिन आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। इस चॉकलेट डे चॉकलेट देने के बजाय अपने पार्टनर को चॉकलेट से बनी एक खास डिश बना सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ चॉकलेट डिशेज के आइडियाज लाए हैं। आइए जानते हैं, इस चॉकलेट डे पर आप चॉकलेट की किन खास डिशेज को बना सकते हैं।

    चॉकलेट ब्राउनी

    चॉकलेट ब्राउनी चॉकलेट से बनी एक बेहद ही खास डिश है, जो इस खास दिन को याददगार बना देगा। इसे बनाना बेहद ही आसान होता है। इसे बनाने के लिए आटा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और शुगर से बनाया जाता है।

    चॉकलेट पुडिंग

    पुडिंग बनाना बेहद आसान होता है। चॉकलेट डे पर अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए चॉकलेट पुडिंग बना सकते हैं। इस डिश को बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने में आधे घंटे से भी कम समय लगता है।

    यह भी पढ़ें: चॉकलेट डे को बनाना चाहते हैं खास, तो अपने पार्टनर को भेजें ये स्वीट मैसेजेस

    चॉकलेट फज

    चॉकलेट फज एक बेहद ही खास डिश है, जिसे बनाना बेहद ही आसान होता है। इसे बनाने के लिए आपको चॉकलेट, कंडेंस्ड मिल्क और बटर की जरूरत होती है। झटपट बनने वाली इस डिश से आप अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं।

    चॉकलेट कवर्ड स्ट्रॉबेरी

    चॉकलेट कवर्ड स्ट्रॉबेरी किसी रोमांटिक डेट के लिए परफेक्ट रेसिपी है। इसे बनाने के लिए चॉकलेट को मेल्ट कर लें और इसमें स्ट्रॉबेरी को डिप करके थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो इसे गर्म चॉकलेट के साथ भी खा सकते हैं।

    ओरीओ कुकीज बॉल

    यह एक बेहद ही आसान रेसिपी है, इसे बनाने के लिए ओरीओ को क्रश करके क्रीम चीज में मिक्स करके बॉल्स बना लें और उसे मेल्ट करके चॉकलेट में डिप करें। अगर आपके पार्टनर ओरीओ लवर हैं, तो उनके लिए यह काफी खास ट्रीट हो सकती है।

    हॉट चॉकलेट

    हॉट चॉकलेट एक बेहद शानदार ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए एक पैन में चॉकलेट, दूध और दालचीनी का पाउडर मिलाएं और चॉकलेट पिघलने तक मिलाते रहें। इसे आप मार्शमैलो या दालचीनी के पाउडर के साथ सर्व कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम के लिए यह एक पर्फेक्ट ड्रिंक है।

    यह भी पढ़ें: खाने के बाद नहीं छोड़ पा रहे हैं मीठे का मोह, तो हलवे-मिठाई की जगह खाएं मखाने की हेल्दी खीर

    Picture Courtesy: Freepik