विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई फसल के चावल से बनता है छठी मैया का खास प्रसाद ‘कसार के लड्डू’, आसान है इस देसी मिठाई की रेसिपी

Published: Fri, 13 Nov 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

छठ पूजा के महाप्रसाद 'कसार के लड्डू' बिहार और पूर्वांचल में विशेष रूप से बनाए जाते हैं।

कसार के लड्डू बनाने की रेसिपी (Image Source: AI Generated)

कसार के लड्डू बनाने की रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। छठ पूजा के पावन अवसर पर महाप्रसाद में केवल ठेकुआ, खीर और फल ही शामिल नहीं होते। इस पूजा में कसार लड्डू भी बनाए जाने की खास परंपरा है। बिहार और पूर्वांचल में छठ के तीसरे दिन यानी संध्या अर्घ्य पर ये स्वादिष्ट मिठाई बनती है। इन्हें चावल, गुड़, घी और मेवों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। 

अब आप सोच रहे होंगे कि लड्डू चावल से ही क्यों बनते हैं तो इसके पीछे धार्मिक मान्यता जुड़ी हुई है। इसके मुताबिक, नई फसल का अनाज भगवान को ही सबसे पहले अर्पित किया जाता है और चावल-गुड़ से बने लड्डू इसी भावना का प्रतीक हैं। 

कसार के लड्डू बनाने की रेसिपी

कसार के देसी लड्डू बहुत कम सामग्री के साथ बनते हैं, पर स्वाद में किसी भी मिठाई को पीछे छोड़ दें। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी: 

सामग्री 

  • 1 कप भुना हुआ चावल का आटा 

  • 1/2 कप गुड़ 

  • 1/2 कप देसी घी 

  • 1/2 कप सौंफ 

  • 1/4 कप कद्दूकस नारियल 

  • 2 बड़े चम्मच काजू 

  • 2 बड़े चम्मच किशमिश 

  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर 

  • 1/4 कप पानी 

विधि 

  1. कसार के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे पैन में 1/2 कप गुड़ और 1/4 कप पानी डालें। 

  2. इसे तब तक गर्म करें, जब तक गुड़ पूरी तरह से पानी में न घुल जाए। बाद में दोनों उंगली में चाशनी लेकर चेक करें कि एक तार की चाशनी बन रही है या नहीं। 

  3. बर्तन को आंच से हटाकर अलग रख दें और दूसरी तरफ लड्डू बांधने के लिए मिश्रण बनाने की तैयारी करें। 

  4. एक बड़ी थाली में भुने हुए 1 कप चावल के साथ 1/4 कप कद्दूकस नारियल, 2 बड़े चम्मच किशमिश, 2 बड़े चम्मच काजू और 1/2 चम्मच इलायची पाउडर डालें। 

  5. फिर इसमें 1/2 कप सौंफ और घी भी अच्छे से मिक्स कर लेना है। 

  6. इसके बाद इसी मिश्रण में गुड़ की बनी चाशनी भी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिलाते जाएं, जिससे लड्डू बंध सकें। 

  7. अगर मिश्रण ज्यादा गीला हो जाए तो उसमें चावल का आटा और मिला लें। 

  8. अब थोड़ी मात्रा में मिश्रण हाथ में लेकर, इनके छोटे-छोटे आकार के लड्डू बांध लें। 

  9. इस तरह तैयार हैं छठ पूजा स्पेशल कसार के लड्डू। 

  10. इस देसी मिठाई की सबसे खास बात यह है कि इसे पहले से बनाकर लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।