विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुड़ की खीर बनाते समय फट जाता है दूध? बस न करें ये एक गलती, नोट करें खरना प्रसाद की एकदम परफेक्ट रेसिपी

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:59 PM (GMT+05:30)

छठ पूजा के खरना पर गुड़ की खीर का विशेष महत्व है, जिसे प्रसाद के रूप में छठी मैया को अर्पित किया जाता है।

गुड़ की खीर बनाने का सही तरीका (AI Generated Image)

गुड़ की खीर बनाने का सही तरीका (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है। इस दिन शाम को गुड़ की खीर और रोटी घी को प्रसाद के रूप में छठी मैया को अर्पित किया जाता है। व्रती इसी प्रसाद को खाकर 36 घंटों के निर्जला उपवास को शुरू करती है।  

गुड़ की खीर बनाना काफी आसान होता है। हालांकि, गुड़ की खीर बनाते समय कई लोग एक छोटी-सी गलती कर देते हैं, जिसके कारण दूध फट जाता है। आइए जानें गुड़ की खीर बनाने का सही तरीका। 


गुड़ की खीर रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 40 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :30 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

गुड़ की खीर बनाने के लिए सामग्री:

  • नया चावल- आधा कप
  • दूध- 1 लीटर
  • गुड़- 3/4 कप से 1 कप
  • पानी- आधा कप
  • ड्राई फ्रूट्स- बादाम, काजू और किशमिश
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच

गुड़ की खीर बनाने की विधि:

1

सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें और इसे 15 से 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद पानी छानकर अलग कर लें।

2

अब एक भारी तले वाले पतीले में दूध डालें और उसे मध्यम आंच पर उबलने के लिए रख दें। जब दूध में एक उबाल आ जाए, तो आंच को धीमा कर दें और दूध को थोड़ा गाढ़ा होने दें।

3

अब उबलते हुए दूध में भीगे हुए चावल डाल दें। चावल डालने के बाद दूध को लगातार चलाते रहें ताकि चावल बर्तन के तले में चिपके नहीं।

4

इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि चावल अच्छी तरह गल न जाएं और दूध मलाईदार और गाढ़ा न हो जाए।

5

जब तक चावल पक रहे हैं, एक अलग पैन में गुड़ और आधा कप पानी डालकर धीमी आंच पर पिघला लें। जब गुड़ घुल जाए, तो आंच बंद कर दें और इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें।

6

गुड़ की खीर बनाते समय सबसे जरूरी बात है कि कभी भी गर्म दूध में गुड़ नहीं मिलाना चाहिए, वरना दूध फट सकता है।

7

इसलिए जब खीर पककर तैयार हो जाए, तो गैस की आंच बंद कर दें और खीर को थोड़ा ठंडा होने दें।

8

अब इसमें तैयार किया हुआ गुड़ का पानी छानकर धीरे-धीरे मिलाएं और लगातार करछी से चलाते रहें। लास्ट में इसमें पिसा हुआ इलायची पाउडर और अपने पसंद के कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिला दें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।