Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri 2025: नवरात्र के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा को लगाएं दूध से बनी इस मिठाई का भोग

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 01:12 PM (IST)

    चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025) की शुरुआत 30 मार्च से हो चुकी है। इस दौरान देवी के नौ रूपों की पूजा होती है जिसमें तीसरा दिन देवी चंद्रघंटा का है। देवी चंद्रघंटा को दूध से बनी चीजों का भोग बेहद प्रिय है। इसलिए हम यहां आपको दूध से बनने वाली एक खास मिठाई के बारे में बताएंगे जिसे नवरात्र के तीसरे दिन भोग (Navratri Day 3 Bhog) लगा सकते हैं।

    Hero Image
    Chaitra Navratri 2025: नवरात्र के तीसरे दिन लगाएं यह खास भोग (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र का पावन पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025) की शुरुआत 30 मार्च से हो चुकी है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना की जाती है, जो शांति और साहस की देवी हैं। देवी के भोग (Navratri Day 3 Bhog) में मीठी चीजों का खास महत्व हैं, उसमें भी जो दूध से बनी हों।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैसे तो बाजार में दूध से बनने वाली कई तरह की मिठाइयां आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन उनकी शुद्धता की गारंटी नहीं ली जा सकती। इसलिए देवी के लिए भोग घर पर बनाना ज्यादा सही रहेगा। ऐसा माना जाता है कि नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध से बनी किसी मिठाई का भोग लगाने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और देवी उसकी सभी परेशानियां दूर करती हैं। 

    इसलिए देवी चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए आप घर पर रबड़ी बना सकते हैं। रबड़ी दूध से बनने वाली एक पारंपरिक मिठाई है, जो देवी चंद्रघंटा को भोग के रूप में चढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं कि देवी चंद्रघंटा को भोग लगाने के लिए स्वादिष्ट रबड़ी कैसे बनाएं (Rabri Recipe)।

    यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र में 9 दिनों तक मां दुर्गा को लगाएं ये दिव्य भोग, मिलेगा व्रत का पूरा फल

    रबड़ी कैसे बनाएं?

    रबड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

    • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
    • ½ कप चीनी (या स्वादानुसार)
    • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
    • 10-12 केसर के रेशे
    • 1 चम्मच घी
    • ¼ कप मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता)

    रबड़ी बनाने की विधि

    • एक भारी तले की कड़ाही में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें।
    • जब दूध उबलने लगे, तो आंच धीमी कर दें और लगातार चलाते रहें, ताकि दूध न जले।
    • धीरे-धीरे दूध गाढ़ा होने लगेगा और उसकी मात्रा लगभग एक तिहाई रह जाएगी। इसमें 30-40 मिनट लग सकते हैं।
    • जब दूध काफी गाढ़ा हो जाए, तो उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    • केसर को 1 चम्मच गर्म दूध में भिगोकर थोड़ा घोल लें और इसे कड़ाही में डाल दें।
    • एक अलग छोटी कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें बारीक कटे मेवे हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
    • भुने मेवे और इलायची पाउडर को रबड़ी में मिला दें।
    • रबड़ी को 5-10 मिनट तक ठंडा होने दें, फिर इसे भोग के रूप में देवी चंद्रघंटा को अर्पित करें।

    रबड़ी बनाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

    • रबड़ी को लगातार चलाते रहें, नहीं तो दूध तले में जल सकता है।
    • रबड़ी को बहुत ज्यादा गाढ़ा न करें, क्योंकि ठंडी होने पर यह और गाढ़ी हो जाती है।

    यह भी पढ़ें: व्रत के दौरान जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना सेहत को पहुंचा बैठेंगे नुकसान