विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baisakhi 2024: इन पकवानों के बिना अधूरा है बैसाखी का त्योहार, मेहमानों के लिए जरूर बनाएं 5 पंजाबी डिशेज

Published: Fri, 12 Apr 2024 10:00 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2024 08:09 AM (IST)

देशभर में हर साल बड़ी धूमधाम से बैसाखी (Baisakhi 2024) का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 13 अप्रैल को ...और पढ़ें

Baisakhi 2024: बैसाखी पर जरूर बनाए जाते हैं ये 5 पारंपरिक व्यंजन
Baisakhi 2024: बैसाखी पर जरूर बनाए जाते हैं ये 5 पारंपरिक व्यंजन

HighLights

  1. पंजाब समेत देश के कई राज्यों में बैसाखी बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है।
  2. इस साल यह त्योहार 13 अप्रैल को मनाया जा रहा है।
  3. इस मौके पर घरों में कई ट्रेडिशनल पंजाबी पकवान तैयार किए जाते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल बैसाखी (Baisakhi 2024) के साथ सिख समुदाय के नए साल की शुरुआत होती है। पंजाब और हरियाणा राज्य में इस त्योहार को फसल काटने की खुशी में मनाया जाता है। इस दौरान लोग नाच-गाकर इसका जश्न मनाते हैं। इस मौके पर घरों में कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। खानपान के मामले में पंजाबी कितने आगे होते हैं, ये किसी से छिपी बात नहीं है। इस दिन मीठे से लेकर चटपटे तक कई तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं। आइए आपको बताते हैं बैसाखी पर बनने वाली कुछ स्पेशल डिशेज के बारे में।

केसरी पुलाव

बैसाखी के दिन केसरी पुलाव यानी पीले चावल बनाए जाते हैं। घर आए मेहमानों को आप ये मीठे चावल सर्व कर सकते हैं। बता दें, कि बिना इनके बैसाखी का त्योहार अधूरा रहता है।

कढ़ा प्रसाद

कढ़ा प्रसाद भी इस दिन बनने वाले प्रमुख व्यंजनों में से एक है। धार्मिक आस्था से जुड़े होने के इसका गुरुद्वारों और घरों में इसका भोग भी लगाया जाता है, और प्रसाद के तौर पर सभी में बांटा जाता है।

यह भी पढ़ें- बैसाखी का पर्व कैसे मनाया जाता है?

मक्के की रोटी और सरसों का साग

बैसाखी पर मक्के की रोटी और सरसों का साग भी एक ट्रेडिशनल पंजाबी डिश है, जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक, सभी चाव से खाते हैं। बैसाखी का मेन्यू इसके बिना अधूरा ही माना जाता है।

कढ़ी पकौड़ा

पंजाबियों के कढ़ी बनाने का स्टाइल सबसे अलग होता है, जो हर कोई पसंद करता है। बता दें, बैसाखी के मौके पर घरों में कढ़ी पकौड़े का लुत्फ भी उठाया जाता है। चावल या चपाती, दोनों के साथ इसका मजा लिया जा सकता है।

पिन्नी लड्डू

बैसाखी पर मेहमानों के स्वागत के लिए पिन्नी लड्डू भी एक बेस्ट ऑप्शन होता है। यह पंजाब में खाई जाने वाली प्रमुख मिठाइयों में से एक है। देसी घी की मदद से बनने वाले ये लड्डू खाते ही मुंह में घुल जाते हैं।

यह भी पढ़ें- नवरात्र में बनाएं आलू की ये रसीली सब्जी, प्याज-लहसुन ही नहीं, टमाटर की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Picture Courtesy: Instagram