Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुबले-पतले शरीर को पहलवान बना देंगे प्रोटीन से भरपूर 6 Foods, 30 दिनों में एनर्जी लेवल हो जाएगा डबल

    Updated: Wed, 19 Mar 2025 02:02 PM (IST)

    अगर आपका शरीर दुबला-पतला है और आप अपनी मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाना चाहते हैं तो डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना बेहद जरूरी है। प्रोटीन शरीर की ग्रोथ मांसपेशियों के निर्माण और एनर्जी लेवल बढ़ाने में बड़ा रोल प्ले करता है। यहां हम आपको 6 प्रोटीन रिच फूड्स (Protein Rich Foods) के बारे में बताएंगे जो 30 दिनों में शरीर को फैलादी बना सकते हैं।

    Hero Image
    Protein Rich Foods: शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा देंगे 6 फूड्स, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप (Image: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Protein Rich Foods: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट और ताकतवर शरीर पाना किसी चुनौती से कम नहीं। कई लोग महंगे जिम जॉइन कर लेते हैं, लेकिन सही डाइट न लेने की वजह से उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता। ऐसे में, बता दें कि सिर्फ एक्सरसाइज करना काफी नहीं, बल्कि सही खान-पान भी जरूरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रोटीन वह जादुई पोषक तत्व है, जो आपकी मसल्स को मजबूत बनाता है, शरीर को ताकत देता है और दुबले-पतले शरीर को पहलवान जैसा बना सकता है। सही मात्रा में प्रोटीन लेने से सिर्फ 30 दिनों में आपका एनर्जी लेवल दोगुना हो सकता है और आप ज्यादा एक्टिव और स्ट्रॉन्ग महसूस करेंगे। तो आइए जानते हैं प्रोटीन से भरपूर 6 सुपरफूड्स (High Protein Diet), जो आपकी बॉडी को तगड़ा बनाने में कमाल कर सकते हैं।

    अंडे

    एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है, जिसके चलते इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। इसके अलावा इसमें हेल्दी फैट और जरूरी विटामिन भी शामिल होते हैं, जो मसल ग्रोथ और रिकवरी में बेहद फायदेमंद है। सुबह नाश्ते में अंडे खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है और शरीर ताकतवर बनता है।

    कैसे खाएं?

    • रोजाना 3-4 उबले हुए अंडे खाएं या आमलेट बनाकर लें।
    • अगर आप मसल्स बनाना चाहते हैं, तो पूरे अंडे खाएं। लेकिन अगर फैट कम करना है, तो सिर्फ एग व्हाइट्स (सफेद भाग) लें।

    दालें

    100 ग्राम दाल में लगभर 9 ग्राम प्रोटीन होता है। सस्ती, हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर होती हैं। वेजिटेरियन लोगों के लिए यह बेस्ट प्रोटीन सोर्स हैं। इसके अलावा, इसमें फाइबर और आयरन भी होता है, जो पाचन सुधारता है और शरीर को मजबूती देता है।

    कैसे खाएं?

    • मूंग, मसूर, अरहर, चना और उड़द की दाल को रोज़ के खाने में शामिल करें।
    • अगर आपको जल्दी मसल्स बनानी है, तो अंकुरित दालें (Sprouted Lentils) खाएं। ये शरीर में प्रोटीन को जल्दी अब्जॉर्ब करने में मदद करती हैं।

    यह भी पढ़ें- मखाना या पॉपकॉर्न: स्वाद नहीं, सेहत के नजरिए से जानिए दोनों में से किसे खाना है ज्यादा बेहतर?

    पनीर

    अगर आप नॉनवेज नहीं खाते, तो पनीर आपके लिए बेस्ट प्रोटीन सोर्स हो सकता है। 100 ग्राम पनीर में 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसमें कैसिइन प्रोटीन (Casein Protein) होता है, जो धीरे-धीरे पचता है और मसल्स रिकवरी में मदद करता है।

    कैसे खाएं?

    • कच्चा खाएं, सलाद में मिलाएं या सब्जी बनाकर खाएं।
    • सोने से पहले 100 ग्राम पनीर खाना मांसपेशियों को रातभर रिपेयर और ग्रो करने में मदद करता है।

    चिकन और मछली

    अगर आप तेजी से मसल्स बनाना चाहते हैं, तो चिकन और मछली से बेहतर कुछ नहीं है, क्योंकि प्रति 100 ग्राम चिकन या मछली में 25 ग्राम प्रोटीन होता है। चिकन ब्रेस्ट और मछली में हाई-क्वालिटी प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर को ताकत देता है और मसल्स ग्रोथ में मदद करता है।

    कैसे खाएं?

    • ग्रिल्ड, उबला हुआ या हल्का फ्राई करके खाएं।
    • तले हुए चिकन से बचें, क्योंकि इसमें अनावश्यक फैट होता है। ग्रिल्ड या बॉइल्ड चिकन खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

    सोया चंक्स

    सोया चंक्स (Nutrela) वेजिटेरियन लोगों के लिए सबसे सस्ता और बेहतरीन प्रोटीन सोर्स है। प्रति 100 ग्राम सोया चंक्स में लगभग 52 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसमें फाइबर और आयरन भी पाया जाता है, जिससे शरीर मजबूत बनता है और जल्दी मसल्स बनती हैं।

    कैसे खाएं?

    • उबालकर या सब्जी में डालकर खाएं।
    • रोजाना 50-70 ग्राम सोया चंक्स खाने से 1 महीने में फर्क दिखने लगेगा।

    नट्स और सीड्स

    ड्राई फ्रूट्स औरसीड्स में हेल्दी फैट, प्रोटीन और विटामिन्स होते हैं, जो बॉडी को ताकतवर बनाते हैं। अगर आप जल्दी वजन और मसल्स बढ़ाना चाहते हैं, तो रोज सुबह 10-15 बादाम, 4-5 अखरोट और 1 चम्मच चिया सीड्स जरूर खाएं।

    कैसे खाएं?

    • बादाम, मूंगफली, अखरोट, काजू, चिया सीड्स और सूरजमुखी के बीज खाएं।
    • बेहतर पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए बादाम और अखरोट को रातभर भिगोकर खाएं।

    30 दिनों में बॉडी को मजबूत बनाएंगे ये टिप्स

    • रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लें।
    • हफ्ते में कम से कम 4-5 दिन वर्कआउट करें।
    • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, ताकि बॉडी हाइड्रेटेड रहे।
    • प्रोटीन रिच फूड्स के साथ हेल्दी कार्ब्स और फैट भी लें।
    • जंक फूड और तले-भुने खाने से बचें।

    यह भी पढ़ें- टोस्टेड ब्रेड या सादी ब्रेड: सेहत के लिहाज से किसे खाना है ज्यादा फायदेमंद, एक क्लिक में समझें

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।