विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Music Day 2024: विश्व संगीत दिवस आज, जानिए कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत

Published: Fri, 21 Jun 2024 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2024 08:21 AM (IST)

विश्व संगीत दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। संगीत सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करता बल्कि यह एक ...और पढ़ें

विश्व संगीत दिवस इतिहास व महत्व (Pic credit- freepik)
विश्व संगीत दिवस इतिहास व महत्व (Pic credit- freepik)

HighLights

  1. विश्व संगीत दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है।
  2. इस दिवस की शुरुआत सन 1982 में फ्रांस से हुई थी।
  3. संगीत के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाते हैं यह दिन।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। संगीत सुख-दुख, तनाव, सेलिब्रेशन, सफर हर सिचुएशन का साथी है। संगीत से एक अलग ही तरह का सुकून मिलता है। म्यूजिक को कई तरह की बीमारियों में थेरेपी के रूप में भी शामिल किया जा रहा है।  संगीत को दुनिया की सबसे आसान और बेहतरीन भाषा मानी जाती है। संगीत के इसी महत्व को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों को संगीत के जरूरत को समझने का अवसर प्रदान करता है। संगीत एक ऐसी चीज है जो हर एक को उनके पसंद और आवश्यकता के हिसाब से आनंद दे सकती है।

विश्व संगीत दिवस इतिहास

संगीत से फ्रेंच लोगों को खास जुड़ाव है। फ्रांसीसी लोगों की संगीत के प्रति इसी लगाव को देखते हुए 21 जून 1982 को संगीत दिवस मनाने की घोषणा हुई थी। साल 1982 में फ्रांस के उस समय के संस्कृति मंत्री जैक लैंग और कंपोजर मौरिस फ्लुरेट ने संगीत दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद से हर साल इस दिन को 21 जून को मनाया जाने लगा।पहली बार जब फ्रांस में संगीत दिवस का जश्न मनाया गया था, तो इसे 32 से भी ज्यादा देशों का सर्पोट मिला था। इसके बाद से कई देशों में इस दिन का सेलिब्रेशन देखने को मिला। 

ये भी पढ़ेंः- वर्कआउट करने के दौरान म्यूजिक सुनने से मिलते हैं कई सारे फायदे

संगीत का महत्व

संगीत हमें मानसिक सुकून देता है।संगीत सुनने से एक अलग तरह की खुशी मिलती है, तो वहीं दुख में रिलैक्स फील होता है। इतना ही नहीं संगीत अकेलापन का भी साथी होता है। 

भारत ही नहीं संगीत दिवस को इटली से लेकर ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन, पेरू, ब्राजील, इक्वाडोर, मैक्सिको, कनाडा, जापान, चीन, मलेशिया जैसे तमाम सेलिब्रेट करते हैं।

इस दिन संगीत पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संगीत के क्षेत्र से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। लोग मिलकर गाने सुनते हैं, साथ गुुनगुनाते हैं, गानों पर थिरकते हैं। संगीत एंटरटेनमेंट का जरिया ही नहीं, बल्कि यह देशों-दुनिया की संस्कृति को भी समझने में मदद करता है। 

ये भी पढ़ेंः- क्या आप भी सिर्फ शौक के लिए ही सुनते हैं संगीत, तो जानें इससे होने वाले कुछ गजब के फायदे