Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Benefits of Music: क्या आप भी सिर्फ शौक के लिए ही सुनते हैं संगीत, तो जानें इससे होने वाले कुछ गजब के फायदे

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 12:49 PM (IST)

    Benefits of Music संगीत कई लोगों को काफी पसंद होता है। यह मन को शांति पहुंचाने के साथ ही मूड भी बेहतर करता है। ज्यादातर लोग अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से संगीत सुनना पसंद करते हैं। हालांकि शौक के लिए सुना जाने वाला संगीत सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी होता है। आइए जानते हैं संगीत सुनने से होने वाले कुछ फायदे-

    Hero Image
    संगीत सुनने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Music: शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे संगीत सुनना पसंद नहीं। लोग अपनी पसंद के मुताबिक अलग-अलग तरह के संगीत सुनना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को शास्त्रीय संगीत पसंद होता है, तो वहीं कुछ लोग फिल्मी संगीत सुनने के शौकीन होते हैं। आप या आपके आसपास मौजूद लोग अक्सर अपने शौक के लिए संगीत सुनते होंगे, लेकिन क्या जानते हैं कि शौक में सुना गया संगीत सेहत को कई सारे फायदे पहुंचा सकता है। अगर आप अभी तक संगीत से होने वाले फायदों से अनजान हैं, तो आज हम आपको बताएंगे इसके कुछ हैरान कर देने वाले फायदे-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तनाव कम करें

    संगीत का सीधा असर हमारे हार्मोन पर पड़ता है। जब आप अपना पसंदीदा संगीत सुनते हैं, तो आपके शरीर का कोर्टिसोल स्तर गिर जाता है, जिससे आप तनाव के नकारात्मक प्रभावों से दूर रहते हैं।

    नींद में सुधार करें

    30 प्रतिशत से ज्यादा अमेरिकियों को नींद की समस्या का अनुभव होता है। ऐसे में एक अध्ययन में पाया गया कि सोने से पहले ऑडियोबुक सुनने या कुछ न करने की तुलना में, सोने के एक घंटे के अंदर शास्त्रीय या शांत संगीत सुनने से नींद में काफी सुधार होता है।

    डिप्रेशन कम करें

    संगीत से हमारे हार्मोन सीधे प्रभावित होते हैं। यही वजह है कि अगर कोई व्यक्ति जो डिप्रेशन से जूझ रहा है, वह इसे सुने तो संगीत एक नेचुरल एंटी-डिप्रेसेंट की तरह काम कर सकता है।

    कम खाने में मदद करें

    अध्ययनों के अनुसार, संगीत बजने और हल्की रोशनी होने पर लोग कम खाते हैं।

    सीखने और याद करने की क्षमता बढ़ाए

    अध्ययन के अनुसार, संगीत सुनने से आपकी याद रखने की क्षमता और कुछ सीखने की क्षमता में भी सुधार हो सकता है।

    आईक्यू और एकेडमिक परफॉर्मेंस सुधारे

    शोध के अनुसार, जो छोटे बच्चे संगीत की शिक्षा लेते हैं, उनके स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने और हाई आई क्यू होने की संभावना ज्यादा होती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik