Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार World Youth Skills Day, ऐेसे हुई थी इसकी शुरुआत

    Updated: Mon, 15 Jul 2024 09:12 AM (IST)

    सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर में और भी कई देश हैं जहां युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। इसके लिए सिर्फ शिक्षा को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है बल्कि स्किल्स की कमी पर भी गौर फरमाने की जरूरत है। हर साल 15 जुलाई को मनाए जाने वाले World Youth Skills Day का मकसद युवाओं को कौशल विकास के प्रति जागरूक करना है।

    Hero Image
    विश्व युवा कौशल दिवस इतिहास व महत्व (Pic credit- freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 15 जुलाई का दिन दुनियाभर में World Youth Skills Day यानी विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के प्रति जागरूक करना है और उन्हें काम या बिजनेस के लिए जरूरी कौशल प्रदान करना है। जिससे वो न सिर्फ अपना बल्कि देश का भी भला कर सकते हैं। देश के विकास में युवाओं से सबसे बड़ी भागीदारी होती है। बढ़ती बेरोजगारी के लिए कुछ हद तक कौशल की कमी भी जिम्मेदार है। आइए जानते हैं कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और किस थीम के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है यह दिन।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्व युवा कौशल दिवस का इतिहास

    साल 2014 में युवाओं को रोजगार हेतु जरूरी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए श्रीलंका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के समक्ष विश्व युवा कौशल दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे 18 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मंजूरी दे दी और 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाने का फैसला किया। तब से हर साल 15 जुलाई को तरह-तरह के कार्यक्रमों के जरिए यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है।

    विश्व युवा कौशल दिवस 2024 की थीम 

    विश्व युवा कौशल दिवस 2024 की थीम है “शांति और विकास के लिए युवा कौशल” 

    साल 2023 इसे ‘परिवर्तनकारी भविष्य के लिए शिक्षकों, प्रशिक्षकों और युवाओं को कुशल बनाना’ थीम के साथ सेलिब्रेट किया गया था।

    ये भी पढ़ेंः- युवाओं के कौशल विकास से भारत को विश्व की कौशल राजधानी बनाया जा सकता है

    क्यों मनाया जाता है यह दिन?

    तेजी से बदली दुनिया में लोगों के रहने, खाने-पीने, पहने-ओढ़ने का ही तरीका नहीं बदला है, बल्कि काम करने के तरीकों में भी कई तरह के बदलाव हुए हैं। पहले जहां जॉब मेंं एक्सपीरियंस जरूरी होता है, वहीं अब एक्सपीरियंस से कहीं ज्यादा स्किल्स मायने रख रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के लिए कुछ जरूरी स्किल्स की मदद से आप प्रोफेशनल लाइफ में जल्द कामयाबी पा सकते हैं। यही संदेश युवाओं तक पहुंचाना इस दिन को मनाने का मकसद है।

    ये भी पढ़ेंः- Important Days In July 2024: जुलाई के महीने में मनाए जाएंगे ये नेशनल और इंटरनेशनल इवेंट्स, देखिए पूरी लिस्ट