National Youth Day 2025: जीवन में आगे बढ़ने की राह दिखाते हैं स्वामी विवेकानंद जी के ये विचार
हर साल 12 जनवरी को National Youth Day मनाया जाता है। इस दिन को स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। स्वामी जी हर एक युवा के लिए प्रेरणा है और उनके विचार आज भी लोगों को आगे बढ़ने की राह दिखाते हैं। ऐसे में आज राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर जानते हैं उनके कुछ प्रेरणादायी विचार।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में आज राष्ट्रीय युवा दिवस यानी National Youth Day मनाया जा रहा है। यह दिन हर साल 12 जनवरी को मनाया है। इस तारीख को यह दिन मनाने का एक खास मकसद है। दरअसल, 12 जनवरी का दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाई जाती है।
स्वामीजी का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहा है। खासकर युवाओं को उनके पूरे जीवन से कई सारी सीख मिलती है। स्वामी विवेकानंद जी युवाओं से खास प्रेम था और इसलिए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने अपने कई सारे विचार और संदेश लोगों को साथ बांटें। उनकी सोच और सीख आज भी कई लोगों को प्रेरित करती हैं।
स्वामी विवेकानंद जी के विचार
वर्तमान में कई युवा मानसिक तनाव और कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में स्वामीजी के विचार उनके लिए आशा की किरण और मार्गदर्शन का काम करेंगे। बीते कुछ समय से युवा लगातार स्ट्रेस, डिप्रेशन जैसी समस्याओं से परेशान रह रहे हैं। ऐसे में स्वामी विवेकानंद जी के विचार आपको न सिर्फ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे, बल्कि जीवन में सही राह भी दिखाएंगे। आइए नेशनल यूथ डे के मौके पर जानते हैं स्वामीजी के कुछ प्रेरणादायी विचारों के बारे में-
यह भी पढ़ें- स्वामी विवेकानंद जयंती पर ऐसे तैयार करें भाषण, सुनकर सब करेंगे तारीफ
- उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।
- जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे। खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे।
- सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना। स्वयं पर विश्वास करो।
- जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
- किसी दिन जब आपके सामने कोई समस्या न आए, तो आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।
- जो कुछ भी तुम्हें कमजोर बनाता है- शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक, उसे जहर की तरह त्याग दो
- एक समय में एक काम करो, ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकि सबकुछ भूल जाओ।
- संगति आप को ऊंचा उठा भी सकती है और यह आपको ऊंचाई से गिरा भी सकती है, इसलिए संगति अच्छे लोगों से करें।
- सफलता की ओर पहला कदम जोखिम उठाना है, असफलताएं आपको जीत से कहीं अधिक प्रदान करती हैं।
- जब दिमाग और दिल के बीच मतभेद चल रहा हो, तब अपने दिल की सुनना।
यह भी पढ़ें- शहर के ही लोग नहीं लेते Tension, अब गांव के लोगों के बीच भी पहुंच रहा तनाव- ये हैं कई वजह
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।