Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janmashtami Rangoli Designs: घर के आंगन में बनाना चाहती हैं खूबसूरत और आसान रंगोली, तो 5 डिजाइन हैं एकदम बेस्ट

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 01:45 PM (IST)

    इस साल 26 अगस्त को देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के इस खास मौके पर अगर आप भी अपने घर के आंगन में खूबसूरत रंगोली बनाना चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां से आप मोर-पंख बांसुरी और दही-हांडी जैसी चीजों से जुड़े 5 रंगोली डिजाइन का आइडिया (Janmashtami 2024 Rangoli Design Ideas) ले सकती हैं।

    Hero Image
    इन 5 रंगोली डिजाइन से आप सजाएं जन्माष्टमी पर अपने घर का आंगन (Image Source: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Janmashtami Rangoli Designs: जन्माष्टमी के मौके पर घर के आंगन को रंगोली से सजाना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपके पास भी समय कम है और खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाने का सोच रही हैं, तो इस आर्टिकल से आइडिया ले सकती हैं। 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आप फर्श पर यहां दिए 5 तरह के रंगीन पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। खास बात है कि इन्हें बनाने में न तो ज्यादा समय लगेगा और न ही आपको ज्यादा मुश्किल होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिजाइन-1

    कृष्ण जन्मोत्सव के खास मौके पर आप दो छोटे-छोटे माखन-मटकी से बना ये रंगोली डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। इसके नीचे आपको एक बड़ी-सी बांसुरी बनानी है और इस डिजाइन के नीचे कृष्णा लिखना है। यकीन मानिए, ये खूबसूरत डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहता है और इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है।

    डिजाइन-2

    जन्माष्टमी पर घर के मंदिर या आंगन को आप इस तरह राउंड शेप की रंगोली से भी सजा सकते हैं। इसके बीच में एक माखन का मटका बना सकते हैं, जो ठाकुरजी को अतिप्रिय है। लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव के इस खास मौके पर कुछ ही मिनटों में ये डिजाइन भी तैयार किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- कैसे हुई थी भगवान श्रीकृष्ण को 'छप्पन भोग' लगाने की शुरुआत, कौन-कौन से व्यंजन होते हैं शामिल?

    डिजाइन-3

    जन्माष्टमी के दिन जब आपके पास ज्यादा समय न हो, तो रंगोली का ये डिजाइन भी एकदम बेस्ट है। कान्हा की मटकी और मोरपंख का ये खूबसूरत डिजाइन भी हमेशा ट्रेंड में रहता है और खास बात है कि आपको ड्रॉइंग बनाना न भी आता हो, तो भी यह खूबसूरत डिजाइन बनाया जा सकता है।

    डिजाइन-4

    कान्हा के जन्मोत्सव पर आप दही-हांडी का ये शानदार डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है और यह देखने में भी काफी सुदंर लगता है। कम समय में रंगोली बनानी हो, तो ये डिजाइन एकदम बेस्ट है।

    डिजाइन-5

    अगर आपको भी रंगोली में कोई खास डिजाइन सूझता नहीं है, तो सिंपल तरीके से मोरपंख और मटकी बनाकर हैप्पी जन्माष्टमी लिख सकते हैं। देखने में खूबसूरत लगने के साथ-साथ यह बनाने में भी बेहद आसान है।

    यह भी पढ़ें- इस जन्माष्टमी जरूर करें दिल्ली के 5 कृष्ण मंदिरों के दर्शन, रहती है मथुरा-वृंदावन जैसी धूम