Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Biodiversity Day 2024: इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

    Updated: Wed, 22 May 2024 11:08 AM (IST)

    जैव विविधता के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (International Biodiversity Day) मनाया जाता है। जैव विविधता के कमी के चलते आज प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ सूखा और तूफान आदि का खतरा बहुत बढ़ गया है। इस वजह से जैव विविधता का संरक्षण बहुत जरूरी हो गया है।

    Hero Image
    International Biodiversity Day 2024: अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस इतिहास व महत्व (Pic credit- freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। International Biodiversity Day 2024: हर साल 22 मई का दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस (International Day for Biological Diversity) के रूप में मनाया जाता है। जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन की आधार है, जिसमें पेड़-पौधों से लेकर, जानवर, कवक और कई तरह के सूक्ष्मजीव भी शामिल हैं। जो मानव स्वास्थ्य और कल्याण के लिए बहुत जरूरी हैं। इनके जरिए हमें भोजन पानी, दवा और कई जरूरी संसाधन प्राप्त होते हैं। जैव विविधता कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में भी मदद करती है। मानव गतिविधियों जैसे पेड़ काटना, गंदगी फैलाना, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के चलते आज जैव विविधता खतरे में है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित इस दिन का मनाने का उद्देश्य जैव विविधता के बारे में लोगों की समझ बढ़ाना और इसके संरक्षण के प्रति उन्हें जागरूक करना है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस का इतिहास

    अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस को 29 दिसंबर 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की दूसरी समिति द्वारा बनाया गया था। लेकिन कई देशों द्वारा व्यावहारिक कठिनाइयां जाहिर करने की वजह से 29 मई की जगह इसे 22 मई को मनाने का फैसला लिया गया। तब से लेकर आज तक इसे 22 मई को ही मनाया जा रहा है।

    ये भी पढ़ेंः- इस पेड़ में बड़े गुण, फूल की एक बार सुगंध ले लें तो जिंदगी भर नहीं भूलेंगे, फायदे के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए

    अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस 2024 थीम

    हर साल इस दिन को एक खास थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है और उस थीम के ऊपर ही काम किया जाता है। साल 2024 के लिए अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस की थीम ‘बी पार्ट ऑफ द प्लान’ (Be part of the Plan) रखी गई है। यह थीम जैविक विविधता के संरक्षण में लोगों की हिस्सेदारी और जिम्मेदारी पर फोकस करता है। साल 2023 में इस दिन की थीम ‘फ्रॉम एग्रीमेंट टू एक्शन: बिल्ड बैक बायोडायवर्सिटी’ थी।

    कैसे कर सकते हैं जैव विविधता को बढ़ाने में मदद?

    इस दिन कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और उनके जरिए लोगों को जैव विविधता संरक्षण के बारे में बताया जाता है। हालांकि आपके छोटे-छोटे प्रयास भी इसे बचाने में बहुत बड़ी मदद कर सकते हैं। जैसे- मांस और डेयरी उत्पादों की खपत कम करके, वनों की कटाई रोककर, प्रदूषण कम कर, रिसायकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर इसमें अहम योगदान दे सकते हैं। इसके अलावा ऐसे संगठन जो जैव विविधता की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं उनसे जुड़कर भी जैव विविधता को बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं। 

    ये भी पढ़ेंः- पर्यावरण और प्रकृति को बचाने के लिए आप क्या कर सकते हैं?