विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy New Year 2025 Wishes: इन खूबसूरत मैसेज, कोट्स और शायरी के साथ अपनों को कहें 'हैप्पी न्यू ईयर'

Published: Wed, 01 Jan 2025 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2025 07:11 AM (IST)

नया साल (New Year 2025) हमें अपनों के साथ जुड़ने और खुशियां बांटने का मौका देता है। न्यू ईयर की ...और पढ़ें

Happy New Year 2025 Wishes: नए साल के मौके पर अपनों को भेजें ये स्पेशल विशेज (Image Source: Jagran)
Happy New Year 2025 Wishes: नए साल के मौके पर अपनों को भेजें ये स्पेशल विशेज (Image Source: Jagran)

HighLights

  1. नए साल का स्वागत हर कोई जोश और नई उमंग के साथ करता है।
  2. हर कोई अपनों को खास अंदाज में हैप्पी न्यू ईयर कहना चाहता है।
  3. यहां दी गई कुछ खास न्यू ईयर विशेज आप अपने दोस्तों को भेज सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Happy New Year 2025 Wishes: दुनिया भर में लोग नए साल का स्वागत जोश और उमंग से करते हैं। यह वह समय है जब हम अपने दोस्तों, परिवार और चाहने वालों के साथ मिलकर खुशियों भरे पल बिताते हैं। न्यू ईयर आने के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी जश्न के माहौल में डूबे नजर आते हैं। WhatsApp, Instagram और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हैप्पी न्यू ईयर विशेज का तांता लगा रहता है। लोग एक-दूसरे को अपने-अपने अंदाज में नए साल की बधाई देते हैं।

ऐसे में, यहां हम आपके लिए कुछ बेहद खास मैसेज, कोट्स और शायरी लेकर आए हैं जिन्हें आप इस स्पेशल मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं। खास बात है कि ये न्यू ईयर विशेज (Happy New Year Wishes In Hindi 2025) न सिर्फ आपके प्यार और लगाव को बयां करेंगी बल्कि लोगों के साथ आपके रिश्तों को भी मजबूत बनाएंगी।

1) नई सुबह इतनी

सुहानी हो जाए,

आपके दुखों की सारी बातें

पुरानी हो जाएं...

दे जाए इतनी खुशियां

ये दिन आपको,

कि खुशी भी आपकी

मुस्कुराहट की

दीवानी हो जाए!

नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

2) रिश्ते को यूं ही बनाए रखना,

दिलों में चिराग हमारी यादों के जलाए रखना,

2024 का सफर सुहाना बनाने के लिए शुक्रिया,

2025 में भी अपना साथ बनाए रखना!

हैप्पी न्यू ईयर 2025!

3) स्वर्णिम बने भविष्य आपका,

जीवन हो सुगम-सफल,

एक नया संकल्प लेकर आप,

नव वर्ष को बनाए उज्जवल!

नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

4) आपकी आंखो में सजे सभी सपने पूरे हों इस साल,

मुबारक हो आपको खुशियों से भरा 2025 का यह नया साल!

नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं! 

5) सदा दूर रहो गम की परछाइयों से,

सामना न हो कभी तन्हाईयों से,

हर अरमान, हर ख्वाब पूरा हो आपका,

यही दुआ है दिल की गहराइयों से!

हैप्पी न्यू ईयर 2025!

यह भी पढ़ें- इन प्यारी विशेज के साथ बनाएं साल का पहला दिन खास, दिल खोलकर दें अपनों को बधाई

6) सितारों की चादर में सपने सजे,

हर दिन हमारे प्यार के गुल खिले,

नववर्ष का हर क्षण तुम्हारे साथ बीते,

जिंदगी का हर पल खूबसूरत रंग से सजे!

नए साल की ढेरों शुभकामनाएं!

7) नव वर्ष की पावन बेला में है यही शुभ संदेश,

हर दिन आए आपके जीवन में लेके खुशियां विशेष!

हैप्पी न्यू ईयर 2025!

8) साल नया है, पर बातें वही पुरानी,

यादें वही जो दिल को लुभानी,

खुशियां बढ़ें और गम घटे,

नया साल लाए सबकी जिंदगी में रवानी!

नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

9) भूल जाओ बीते हुए कल को,

दिल में बसा लो आने वाले पल को,

खुशियां लेकर आएगा आने वाला कल!

नए साल की ढेरों शुभकामनाएं!

10) खुल जाए आपकी किस्मत का ताला,

हमेशा आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला,

यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला!

नया साल मुबारक हो!

यह भी पढ़ें- “हर दिन हो खुशियों की बरसात…” इन शानदार मैसेजेस से दें नए साल की मुबारकबाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।