Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2024: कम खर्च में भी हो सकती है दीवाली की सजावट, घर की रौनक बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 07:53 PM (IST)

    Diwali 2024 की सजावट में अब आपको महंगी चीजें खरीदने की जरूरत नहीं है। आजकल बाजार में आपको कम बजट में भी बहुत सारी चीजें मिल जाएंगी जिनसे आप अपने घर को बहुत ही खूबसूरती से सजा सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको इसी विषय पर जुड़े कुछ शानदार टिप्स (Budget-Friendly Decor) देते हैं जिन्हें अपनाकर घर की शोभा में चार-चांद लगाए जा सकते हैं।

    Hero Image
    इस दीवाली Low Budget में करना चाहते हैं घर की सजावट, तो अपनाएं ये 5 टिप्स (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के मौके (Diwali 2024) पर हर कोई अपने घर को एक खूबसूरत और आकर्षक लुक देना चाहता है। इंटीरियर डिजाइनिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन महंगे इंटीरियर डिजाइनर से सलाह लेना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में, इस दीवाली क्या आप भी अपने घर को एक नया लुक देना चाहते हैं लेकिन बजट या समय की कमी के कारण परेशान हैं? अगर हां, तो घबराइए मत! हम आपको कुछ आसान और किफायती तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप कम खर्च और कम समय में अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। आइए जानें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेन गेट को सजाएं

    घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेन गेट को सजाना बेहद जरूरी है। आप फूलों से बनी रंगोली, मिट्टी के बर्तन या लकड़ी की नक्काशी से बने अट्रैक्टिव पीस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके आप अपने घर के एंट्री गेट को एक शानदार लुक दे सकते हैं।

    आर्ट एंड क्राफ्ट का यूज

    अगर आपको सिलाई, बुनाई या पेंटिंग का थोड़ा बहुत भी अनुभव है, तो आप अपने पुराने पर्दों को एक नया रूप देकर अपने घर को सजा सकते हैं। इंटरनेट पर ढेर सारे आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार पर्दों पर उतार सकते हैं। आप पर्दों पर हाथ से पेंटिंग कर सकते हैं, या फिर उन पर कढ़ाई या बुनाई कर सकते हैं। ये हाथ से बने पर्दे आपके घर को एक अनोखा और खूबसूरत लुक देंगे।

    यह भी पढ़ें- लास्ट मिनट में झटपट बनाएं ये 5 रंगोली, कम समय में खूबसूरत बन जाएगा आपका घर-आंगन

    खिड़की-दरवाजों की सजावट

    घर के दरवाजे और खिड़कियां किसी भी घर की शोभा बढ़ा सकते हैं। इन्हें नए रंगों में पेंट करके आप अपने घर को एक नया रूप दे सकते हैं। आप मुख्य रंग के साथ-साथ किनारों पर एक अलग रंग का इस्तेमाल करके एक आकर्षक कॉन्ट्रास्ट बना सकते हैं। इससे आपके घर का लुक और भी खूबसूरत हो जाएगा।

    मोमबत्तियों की सजावट

    घर की सजावट में मोमबत्तियां एक किफायती और बढ़िया तरीका हैं। एक तिकोनी टेबल पर अलग-अलग रंगों और आकारों की मोमबत्तियां रखकर आप अपने घर के किसी भी कोने को एक अट्रैक्टिव कॉर्नर में बदल सकते हैं। मोमबत्तियों की चमक आपके घर को एक शांत और आरामदायक माहौल देने का काम करेगी।

    नेचुरल टच दें

    अपने घर को नेचुरल टच देने के लिए बाज़ार में मौजूद खूबसूरत पौधों को चुनें। इन पौधों को खूबसूरत गमलों या कांच के बर्तनों में सजाकर आप अपने घर की रौनक बढ़ा सकते हैं। ये पौधे न केवल आपके घर की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे, बल्कि आपके जीवन में भी सकारात्मक ऊर्जा भरेंगे।

    यह भी पढ़ें- पटाखों के बिना भी दीवाली हो सकती है शानदार! बस आपको रखना होगा इन 5 बातों का ख्याल