विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Children’s Day 2024: क्यों हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है बाल दिवस और क्या है इस दिन का महत्व

Published: Wed, 13 Nov 2024 04:15 PM (IST)

भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस (Childrens Day 2024) मनाया जाता है। बाल दिवस भारत के पहले ...और पढ़ें

चाचा नेहरू के जन्मदिवस के दिन मनाते हैं Children's Day (Picture Courtesy: Freepik)
चाचा नेहरू के जन्मदिवस के दिन मनाते हैं Children's Day (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. हर साल 14 नवंबर को चिल्डर्न्स डे मनाया जाता है।
  2. इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन भी है।
  3. इस दिन स्कूलों में कई तरह रे कार्यक्रम होते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Children's Day 2024: भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। नेहरू जी को बच्चों से बेहद लगाव था और उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' के नाम से पुकारा जाता था। उनके इसी प्रेम और बच्चों के प्रति समर्पण के कारण (Children's Day 2024 significance), उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?

  • बच्चों के महत्व को उजागर करना- बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के महत्व को उजागर करना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बच्चे हमारे समाज का भविष्य हैं।
  • बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना- यह दिन बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक अवसर है, जैसे कि शिक्षा का अधिकार, स्वस्थ रहने का अधिकार और सुरक्षित वातावरण में रहने का अधिकार।
  • बच्चों के प्रति समाज का दायित्व- बाल दिवस हमें बच्चों के प्रति समाज के दायित्व को याद दिलाता है। हमें बच्चों को प्यार, देखभाल और सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।
  • बच्चों के विकास के लिए काम करना- यह दिन हमें बच्चों के पूर्ण विकास के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है, जैसे कि उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल-कूद में सुधार लाना।

यह भी पढ़ें: पहले 14 नहीं 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस, क्या है इस तारीख का महत्व; पढ़ें इतिहास

पंडित जवाहरलाल नेहरू और बच्चे

पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे। वे बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। उन्होंने हमेशा बच्चों के कल्याण के लिए काम किया। उन्होंने बच्चों के लिए कई योजनाएं शुरू किए। नेहरू जी का मानना था कि बच्चों को एक स्वतंत्र और खुशहाल जीवन जीने का मौका मिलना चाहिए, ताकि वे आगे चलकर देश का नाम रोशन कर सकें और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर सकें।

बाल दिवस कैसे मनाया जाता है?

बाल दिवस देश भर में अलग-अलग कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। स्कूलों और कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिताएं, चित्रकला प्रतियोगिताएं और खेल आयोजित किए जाते हैं। इस दिन कई संगठन भी बच्चों के लिए खास कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

बाल दिवस का महत्व

बाल दिवस हमें बच्चों के प्रति अपने कर्तव्यों को याद दिलाता है। यह दिन हमें बच्चों के लिए एक बेहतर समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है। बच्चों को एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: मिठाई और चॉकलेट से अच्छा है बच्चों के लिए ये फाइनेंशियल गिफ्ट, उनकी उम्र के साथ बढ़ेगी संपत्ति