Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bhai Dooj 2023: भैया दूज पर अपने प्यारे भाइयों को खुश करने के लिए दें ये गिफ्ट

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 07:28 AM (IST)

    Bhai Dooj 2023 दिवाली के दूसरे दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। भाई दूज भाई- बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को टीका लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। साथ ही इस दिन भाइयों को गिफ्ट देने की भी परंपरा है।

    Hero Image
    Bhai Dooj 2023: भैया दूज पर क्या गिफ्ट करें

    नई दिल्ली, लाइफ्टाइल डेस्क। Bhai Dooj 2023: भाई दूज भाई-बहन का पवित्र रिश्ते का त्योहार है। जिसे दिवाली के ठीक तीन दिन बाद मनाया जाता है। इस साल भाई दूज 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाईयों का टीका करती हैं, उनकी कलाईयों पर मौली बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है। इसके बाद भाई को मिठाई खिलाकर उन्हें नारियल देती हैं। वैसे इस मौके पर भाइयों को गिफ्ट देने की भी परंपरा है। अगर आप भी इस मौके पर अपने भाइयों को देना चाहती हैं गिफ्ट्स, तो इन ऑप्शन्स पर डालें एक नजर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डियोडरेंट या परफ्यूम

    बेशक ये कॉमन आइडिया है, लेकिन एकदम बेस्ट है क्योंकि ये बहुत ही यूजफुल है। गर्मी हो या सर्दियां हर एक मौसम में इसकी जरूरत पड़ती है। डियोडरेंट और परफ्यूम दोनोंं ही बेस्ट ऑप्शन हैं। 

    ट्रेडिशनल आउटफिट्स

    इस मौके पर आप भाईयों को अच्छा सा कोई ट्रेडिशनल आउटफिट्स भी गिफ्ट कर सकती हैं। जिसे वो दिवाली, भाई दूज, छठ या आने वाले दूसरे फेस्टिवल्स पर पहन पाएंगे। शॉपिंग के दौरान लड़कों को ट्रेडिशनल कपड़े खरीदना कहां ही याद रहता है, तो आप उनकी हेल्प कर सकती हैं।

    किचन अप्लायंसेज़

    अगर आपके भाई शहर में अकेले रहते हैं, तो उनकी लाइफ को आसान बनाने के लिए उन्हें कोई किचन अप्लांयसेज़ गिफ्ट कर सकते हैं। किचन से जुड़ी चीज़ें एयर फ्रायर, माइक्रोवेव, जूसर जैसी चीज़ें दे सकती हैं। स्योर उन्हें बहुत पसंद आएगी।

    फुटवेयर्स

    भाई को इस मौके पर आप कोई स्टाइलिश और कंफर्टेबल फुटवेयर्स गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे फुटवेयर्स का चुनाव करें जिसे वो इंडियन और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स के साथ कैरी कर पाएं। 

    कैसे करते हैं भाई दूज पर पूजा ? 

    भाई दूज पर बहने अपने भाईयों को टीका लगाती है। उसके बाद उनकी आरती उतारती हैं। हालांकि इसे अलग-अलग जगहों पर थोड़ा अलग तरीकों से मनाते हैं। कई जगहों पर बहनें भाइयों को तिलक लगाने के बाद नारियल का गोला देती हैं साथ ही कुछ उपहार भी। इस दिन को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। 

    ये भी पढ़ें- Diwali Gift Ideas: इस दिवाली अपनों को क्या गिफ्ट दें, इसे लेकर हैं कनफ्यूज़ तो ये ऑप्शन्स हैं एकदम बेस्ट

    Pic credit- pexels