Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Science Day 2023: 28 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस? जानें इतिहास और थीम

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Tue, 28 Feb 2023 11:54 AM (IST)

    National Science Day 2023 History In Hindi इस साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम रखी गई है वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान जिसे देशभर में मनाया जाएगा। रमन इफेक्ट की खोज को चिन्हित करने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है।

    Hero Image
    National Science Day 2023: जानिए क्यों 28 फरवरी को ही मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Science Day 2023: विज्ञान ब्रह्मांड में जीवन, निर्माण और विनाश की प्रक्रिया को समझने के लिए कुछ सैद्धांतिक या प्रेक्टिकल प्रणालियों का उपयोग कर हमारी दुनिया का अध्ययन है। विज्ञान के क्षेत्र में भारत का एक समृद्ध इतिहास है, जहां कई दिग्गजों ने देश को गौरवान्वित किया है। सीवी रमन विज्ञान के क्षेत्र के ऐसे ही एक दिग्गज हैं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारत में 28 फरवरी को मनाया जाता है। यही वह दिन है जब देश के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने 'रमन प्रभाव' का आविष्कार किया था, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Science Day: इतिहास

    सीवी रमन, तमिल ब्राह्मण परिवार से आए थे, जो स्कूल और फिर विश्वविद्यालय के एक होनहार छात्र थे। रमन ने संगीत ध्वनियों की भौतिकी का अध्ययन किया और अंततः प्रकाश के बिखरने की घटना का निरीक्षण और विश्लेषण करना शुरू किया। उनके अध्ययन की वजह से नई खोज हुई जिसे 'रमन प्रभाव' के रूप में जाना जाता है।

    National Science Day 2023: इन मैसेज और स्लोगन के जरिए करें नेशनल साइंस डे विश

    Raman Effect: 'रमन प्रभाव' क्या है?

    वैज्ञानिक सीवी रमन ने 28 फरवरी 1928 को 'रमन इफेक्ट' की खोज की थी। उन्होंने साबित किया था कि अगर कोई प्रकाश किसी पारदर्शी वस्तु के बीच से गुजरता है, तो प्रकाश का कुछ हिस्सा विक्षेपित होता है। जिसकी वेव लेंथ में बदलाव होता है। इस खोज को रमन इफेक्ट नाम दिया गया।

    Nobel Prize: सीवी रमन को नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया

    सीवी रमन को उनके अविष्कार 'रमन इफेक्ट' के लिए साल 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सीवी रमन नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले एशियाई नागरिक थे। सीवी रमन को साल 1954 में भारत रत्न से भी नवाजा गया था।

    National Science Day 2023: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जानें सर सीवी रमन के जीवन के कुछ रोचक तथ्य

    National Science Day: क्या है इस साल की थीम?

    "वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान" इस साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नेशनल मीडिया सेंटर, नई दिल्ली में इस विषय का खुलासा किया। थीम का मतलब है कि भारत समेत पूरी दुनिया 2023 में नई वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रही है। इन चुनौतियों का सामना करने और विश्व कल्याण के लिए विज्ञान के महत्व को उभारना जरूरी है।

    National Science Day: इस दिन का उद्देश्य क्या है?

    लोगों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और समाज में विज्ञान के प्रति जागरुकता लाने के लिए हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह मानव जाति की प्रगति के लिए वैज्ञानिक विश्लेषण और खोज के महत्व पर प्रकाश डालता है। यह भारतीय नागरिकों को भौतिक दुनिया को प्रभावित करने वाली घटनाओं का अध्ययन करने और समझने के लिए प्रोत्साहित करता है।