विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Science Day 2023 Wishes: इन कोट्स, मैसेज और स्लोगन के जरिए करें लोगों को नेशनल साइंस डे विश

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Mon, 27 Feb 2023 07:00 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2023 10:04 AM (IST)

National Science Day 2023 Wishes In Hindi हर साल 28 फरवरी का दिन नेशनल साइंस डे यानी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ...और पढ़ें

National Science Day 2023: नेशनल साइंस डे पर अपने दोस्तों व प्रियजनों को इन मैसेज से करें विश
National Science Day 2023: नेशनल साइंस डे पर अपने दोस्तों व प्रियजनों को इन मैसेज से करें विश

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Science Day 2023: हर साल 28 फरवरी का दिन नेशनल साइंस डे के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) मनाने की शुरुआत 1987 से हुई थी। आज से कई साल पहले 28 फरवरी के दिन भारतीय वैज्ञानिक डॉक्टर रमन सिंह के द्वारा रमन प्रभाव की खोज की गई थी, इस दिन को यादगार बनाने के लिए 28 फरवरी को हर साल विज्ञान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई। डाॉ. रमन सिंह की इस खोज का पूरी दुनिया ने लोहा माना और इसके लिए उन्हें साल 1930 में भौतिकी का नोबेल प्राइज भी मिला था। विज्ञान के क्षेत्र में उनके इस अविष्कार को 'रमन इफेक्‍ट' के नाम से जाना जाता है। नेशनल साइंस डे मनाने का मुख्य उद्देश्‍य है, स्‍टूडेंट्स को साइंस की तरफ आकर्षित करना और नए अविष्कारों को प्रेरित करना। तो आप भी अपने दोस्तों और प्रियजनों को कोट्स, स्लोगन और मैसेज के जरिए दे सकते हैं इस दिन की शुभकामनाएं। 

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) की थीम

हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है, इस साल नेशनल साइंस डे की थीम है 'Global Science for Global Wellbeing' (वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान) है।

नेशनल साइंस डे स्लोगन (National Science Day Slogen)

माना विज्ञान में हमने किया है विशेष,

फिर भी अभी बहुत कुछ करना है शेष।

विज्ञान जिस रहस्य को समझ नहीं पाता है,

इस संसार में उस चमत्कार कहा जाता है।

विज्ञान इंसान को गरीबी और बीमारी से निकाल सकता है,

मगर वो बदले में इंसान की सामाजिक अशांति खत्म कर सकता है।

नेशनल साइंस डे कोट्स (National Science Day Quotes)

- किसी भी देश की उन्नति के लिए सबसे ज्यादा योगदान विज्ञान का होता है।

- हमारी लाइफ विज्ञान के प्रयोग जैसी है, हम जितनी बार प्रयोग करेंगे, पहले से अच्छी कामयाबी पाएंगे।

- प्रकृति के प्रति मन में सम्मान और हृदय में प्यार है, तो विज्ञान पूरी मानवता के लिए एक सुंदर उपहार है।

- विज्ञान सरलता से अपनी श्रेष्ठता का परिचय देता है।

- आज का विज्ञान कल की तकनीक है।

नेशनल साइंस डे स्टेट्स (National Science Day Status)

- धर्म, विज्ञान और कला वास्तव में एक ही पेड़ की शाखा है।

- विज्ञान उत्साह और अंधविश्वास के जहर का सबसे बड़ा मारक है।

- विज्ञान किसी देश को नहीं जानता है, क्योंकि ज्ञान मानवता का है और वह मशाल है, जो दुनिया को रोशन करती है।

- विज्ञान में जीवन से आप जो सीखते हैं वह हमारी अज्ञानता की विशालता है।

- सबसे खूबसूरत चीज जो हम अनुभव कर सकते हैं वह रहस्यमय है, यह सभी सच्ची कला और विज्ञान का स्रोत है।

Pic credit- freepik