Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Perfume की बोतल पर क्यों लिखा होता है EDT, EDP या EDC? अगली बार खरीदते वक्त जरूर कर लें ये चेक

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 05:29 PM (IST)

    परफ्यूम का इस्तेमाल तो आप भी जरूर करते होंगे। पसीने की बदबू दूर करने और फ्रेश महसूस करने के लिए भी हम परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपका परफ्यूम कितनी देर तक टिकेगा इसका पता कैसे लगाएं? इसके लिए आपको EDT vs EDP vs EDC का मतलब पता होना चाहिए। आइए जानें परफ्यूम की बोतल पर लिखे इन शब्दों का क्या मतलब है।

    Hero Image
    क्या होता है EDT, EDP और EDC का मतलब? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। परफ्यूम का इस्तेमाल तो लगभग हर व्यक्ति करता है। पसीने की बदबू दूर करने और फ्रेश महसूस करने के लिए लोग परफ्यूम लगाते हैं। मार्केट में अलग-अलग तरह के परफ्यूम मिलते हैं (Perfume Buying Guide)। किसी परफ्यूम की स्मेल फ्लोरल होती है, तो कोई वुडी स्मेल करता है। ऐसे ही अलग-अलग गंध वाले परफ्यूम मार्केट में खूब बिकते हैं और लोग इन्हें अपनी-अपनी पसंद के मुताबिक खरीदते भी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन परफ्यूम खरीदते वक्त अगर आपने ध्यान दिया होगा, तो उसकी बोतल पर EDT, EDP और EDC लिखा होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि इनका मतलब क्या होता है (What is EDP in Perfume)। ये क्यों परफ्यूम की बोतल पर लिखे होते हैं और क्या इनसे आपकी परफ्यूम की क्वालिटी पर कोई फर्क पड़ता है? आइए आपके इन्हीं सवालों का जवाब हम इस आर्टिकल में जानेंगे (Buying Perfume Tips)।

    क्यों लिखा होता है EDT, EDP और EDC?

    दरअसल, परफ्यूम की बोतल पर लिखे ये शब्द और कुछ नहीं, बल्कि परफ्यूम की सांद्रता के बारे में बताते हैं। सांद्रता का मतलब होता है कि परफ्यूम में फ्रेगरेंस ऑयल की मात्रा कितनी है। फ्रेगरेंस ऑयल की मात्रा जितनी ज्यादा होगी, उसकी गंध भी उतनी ही देर तक टिकी रहेगी। फ्रेगरेंस ऑयल की इन्हीं मात्रा को बताने के लिए परफ्यूम की बोतल पर EDT, EDP या EDC लिखे होते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्‍या आप भी परफ्यूम लगाते समय कर रहे ये चूक? जान लें 5 ट्र‍िक्‍स जो खुशबू काे बनाएंगे लॉन्‍ग लास्‍ट‍िंग

    EDT, EDP और EDC का मतलब क्या है?

    Eau de Toilette (EDT)

    यह फ्रेंच भाषा का शब्द है। जिस परफ्यूम की बोतल पर EDT लिखा होता है, उसकी सांद्रता 5-15% ही होती है। फ्रेगरेंस ऑयल की इस मात्रा के कारण इस परफ्यूम की खुशबू 3-5 घंटे तक रहती है। इसे आप रोज के इस्तेमाल के लिए खरीद सकते हैं। इसकी खुशबू हल्की और रिफ्रेशिंग होती है। गर्मियों के दिनों के लिए यह परफ्यूम परफेक्ट माना जाता है।

    Eau de Parfum (EDP)

    जिस परफ्यूम की बोतल पर EDP लिखा होता है, उसकी सांद्रता 15-20% होती है। यह सबसे स्ट्रॉन्ग परफ्यूम होता है और इसकी खुशबू 5-8 घंटे तक टिकती है। फ्रेगरेंस ऑयल की मात्रा ज्यादा होने की वजह से इसकी खुशबू लंबे समय तक टिकती है। इसलिए यह परफ्यूम स्पेशल इवेंट्स, पार्टीज आदि के लिए ज्यादा बेहतर होता है, क्योंकि इसकी खुशबू लंबे समय तक रहती है।

    Eau de Cologne (EDC)

    जिन परफ्यूम की बोतलों पर EDC लिखा होता है उनकी सांद्रता 2-5% ही होती है। यह सबसे हल्का परफ्यूम होता है। फ्रेगरेंस ऑयल कम होने की वजह से इसकी खुशबू जल्दी उड़ जाती है। इसलिए इस परफ्यूम को बार-बार लगाने की जरूरत पड़ती है। इसका इस्तेमाल भी रोज किया जा सकता है। यह बाकी परफ्यूम की तुलना में सस्ता भी होता है।

    यह भी पढ़ें: इश्क की खुशबू से गुलजार है दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला Perfume, मुमताज बेगम से है कनेक्शन