बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के चाहिए 'नेचुरल ग्लो'? रोज रात बिस्तर पर जाने से पहले जरूर फॉलो करें ये आसान स्किन केयर रूटीन
रात को सोने से पहले सही स्किन केयर रूटीन अपनाने से त्वचा सॉफ्ट, हेल्दी और नेचुरली ग्लोइंग बनी रह सकती है।
-1793960808839_m.webp)
रात को फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिनभर की धूल, पसीना और पॉल्यूशन हमारी स्किन को थका देता है। ऐसे में रात का समय स्किन के लिए सबसे अहम होता है, क्योंकि यही वो वक्त है जब स्किन खुद को रिपेयर और रीजुवेनेट करती है।
ऐसे में अगर आप सोने से पहले कुछ आसान लेकिन असरदार स्किन केयर की आदतें अपना लें, तो आपकी स्किन हमेशा सॉफ्ट, हेल्दी और नेचुरली ग्लोइंग बनी रह सकती है। आइए जानें रात को सोने से पहले कैसा स्किन केयर रूटीन होना चाहिए
रात को सोते समय फॉलो करें ये स्किन केयर
- मेकअप पूरी तरह हटाएं- सोने से पहले कभी भी मेकअप के साथ न सोएं। मेकअप पोर्स को बंद कर देता है, जिससे पिंपल्स और डलनेस बढ़ती है। माइसेलर वॉटर या क्लींजिंग ऑयल से धीरे-धीरे मेकअप हटाएं और स्किन को साफ सांस लेने दें।
- माइल्ड क्लींजर से फेस वॉश करें- मेकअप हटाने के बाद एक माइल्ड और स्किन टाइप के अनुसार क्लींजर से स्किन साफ करें, जिससे दिनभर की गंदगी, ऑयल और बैक्टीरिया पूरी तरह साफ हो जाएं।
- टोनर का इस्तेमाल करें- फेस वॉश के बाद टोनर लगाना स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है। रोज वॉटर या एलोवेरा टोनर एक अच्छा नेचुरल ऑप्शन हो सकता है।
- नाइट क्रीम या सीरम लगाएं- रात में स्किन रिपेयर मोड में होती है, इसलिए इस समय नाइट क्रीम या सीरम लगाना बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन-सी, हायलूरोनिक एसिड या रेटिनॉल युक्त प्रॉडक्ट्स स्किन को हाइड्रेट करते हैं और ग्लो बढ़ाते हैं। अगर आप नेचुरल तरीका चाहती हैं, तो बादाम तेल या एलोवेरा जेल भी लगा सकती हैं।
- आंखों के आसपास की देखभाल- आंखों के नीचे की स्किन बहुत पतली और सेंसिटिव होती है। सोने से पहले आई क्रीम या बादाम तेल से हल्की मसाज करें। इससे डार्क सर्कल और पफीनेस कम होती है और आंखों के आसपास की स्किन सॉफ्ट रहती है।
- होंठ और हाथ-पैर को मॉइश्चराइज करें- सोने से पहले लिप बाम लगाएं और हाथ-पैर पर मॉइश्चराइजर या नारियल तेल लगाकर हल्की मसाज करें।इससे पूरी बॉडी सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बनी रहती है।