विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्दियों में रूखी-बेजान स्किन से हैं परेशान? महंगी क्रीम छोड़ें, इन फेस ऑयल से पाएं शीशे सी दमकती त्वचा

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Thu, 05 Nov 2026 07:00 AM (IST)

सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा की देखभाल के लिए महंगे क्रीम की जगह फेस ऑयल का इस्तेमाल करें।

स्किन को अंदर से पोषण देते हैं ये ऑयल (AI Generated Image)

स्किन को अंदर से पोषण देते हैं ये ऑयल (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे आने लगा है। इस मौसम में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। ठंडी हवा, कम नमी और गर्म पानी से नहाने की आदत स्किन की नेचुरल नमी को छीन लेती है, जिससे चेहरा रूखा, बेजान और खिंचा-खिंचा सा महसूस होने लगता है। 

कई बार महंगे क्रीम और लोशन भी पूरी तरह असर नहीं दिखा पाते। ऐसे में फेस ऑयल त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसकी खोई हुई चमक वापस लाने में मदद करते हैं। सही फेस ऑयल न केवल त्वचा को मॉइश्चराइज करते हैं, बल्कि स्किन बैरियर को मजबूत बनाकर उसे ठंड के असर से भी बचाते हैं। अगर आप भी सर्दियों में सॉफ्ट, हेल्दी और दमकती त्वचा चाहती हैं, तो आइए जानें स्किन के लिए फायदेमंद ऑयल के बारे में। 

सर्दियों में त्वचा पर लगाएं ये ऑयल

  • बादाम तेल- विटामिन-ई से भरपूर बादाम तेल त्वचा को डीप नरिशमेंट देता है। यह ड्राइनेस दूर कर डार्क सर्कल व फाइन लाइन्स को हल्का करने में मदद करता है।
  • नारियल तेल- नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को इन्फेक्शन से बचाते हैं। बहुत ज्यादा ड्राई स्किन वालों के लिए यह खास फायदेमंद है।
  • जोजोबा ऑयल- यह तेल स्किन के नेचुरल ऑयल जैसा होता है, इसलिए जल्दी एबजॉर्ब हो जाता है और पोर्स को ब्लॉक नहीं करता। ऑयली और सेंसिटिव स्किन, दोनों के लिए फायदेमंद है।
  • आर्गन ऑयल- इसे लिक्विड गोल्ड भी कहा जाता है। यह त्वचा को इंस्टेंट ग्लो देता है और झुर्रियों को कम करने में मददगार होता है।
  • रोजहिप ऑयल- विटामिन-ए और सी से भरपूर यह तेल दाग-धब्बे, पिग्मेंटेशन और एजिंग के संकेतों को कम करता है।
  • एवोकाडो ऑयल- यह स्किन को डीप हाइड्रेशन देता है और त्वचा को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है।
  • तिल का तेल- आयुर्वेद में तिल के तेल को बहुत फायदेमंद माना गया है। यह त्वचा में गर्माहट बनाए रखता है और नेचुरल ग्लो बढ़ाता है।
  • अंगूर के बीज का तेल- ये तेल हल्का और नॉन-ग्रीसी होता है, जो त्वचा को बिना चिपचिपा महसूस करवाए नमी देता है और ग्लो लाता है। 
  • कैस्टर ऑयल- बहुत ज्यादा रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद। यह स्किन रिपेयर में मदद करता है, लेकिन इसे किसी हल्के तेल के साथ मिलाकर लगाना बेहतर रहता है।
  • जैतून का तेल- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर जैतून का तेल त्वचा को पोषण देकर लंबे समय तक नमी बनाए रखता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

रात को चेहरा साफ करने के बाद 2-3 बूंद फेस ऑयल हथेलियों में गर्म करें और हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। नियमित उपयोग से आपकी त्वचा सर्दियों में भी सॉफ्ट,हेल्दी और दमकती बनी रहेगी।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।