विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठंडी हवाओं ने छीन ली है चेहरे की नमी? ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये केमिकल फ्री फेस पैक

Published: Sun, 01 Nov 2026 06:30 AM (IST)

सर्दी में ठंडी हवाओं से त्वचा की नमी छिन जाती है, जिससे वह रूखी और बेजान हो जाती है। इस ...और पढ़ें

स्किन की ड्राईनेस दूर करेंगे ये फेस पैक्स (AI Generated Image)

स्किन की ड्राईनेस दूर करेंगे ये फेस पैक्स (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में ठंडी और शुष्क हवा त्वचा की नमी खींच लेती है। इसके कारण स्किन ड्राई और खिंची-खिंची महसूस होने लगती है। कई बार स्किन इतनी ड्राई हो जाती है कि पपड़ी भी उतरने लगती है। ऐसे में त्वचा को मुलायम रखने के लिए कुछ फेस पैक्स ट्राई कर सकते हैं। 

घर पर बनाए गए ये फेस पैक्स केमिकल फ्री होते हैं, जिससे स्किन को कोई नुकसान नहीं होता। साथ ही, स्किन को अंदर से पोषण देकर, उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए जानें कुछ ऐसे ही नेचुरल फेस पैक्स के बारे में, जो त्वचा को ड्राई होने से बचाते हैं और उसे सॉफ्ट-ग्लोइंग बनाए रखते हैं।

मलाई और शहद का फेस पैक

रूखी त्वचा के लिए दूध की ताजा मलाई और शहद का कॉम्बिनेशन किसी वरदान से कम नहीं है। मलाई में मौजूद नेचुरल फैट्स स्किन को गहाई से नमी देते हैं और शहद मॉइश्चर को स्किन में लॉक करता है। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच ताजी मलाई और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। 

केला और बादाम के तेल का पैक

केला त्वचा को पोषण देता है और बादाम का तेल स्किन का ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। ये पैक त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे मुलायम बनाता है। इस पैक को बनाने के लिए एक पके हुए केले में 5-6 बूंदे बादाम का तेल मिलाएं और चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें। 

एवोकाडो और शहद का पैक

एवोकाडो में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो ड्राई स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है। ये पैक चेहरे की इलास्टिसिटी भी बनाकर रखता है। इसके लिए आधा पका हुआ एवोकाडो और एक चम्मच शहद मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें। 

एलोवेरा जेल और मलाई का पैक

एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है, जबकि मलाई ड्राईनेस को कम करता है। अगर स्किन बहुत ड्राई है, तो ये फेस पैक काफी अच्छा साबित हो सकता है। इसके लिए दोनों सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर दो मिनट मसाज करें और फिर 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।  



Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।