विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठंड में ड्राई स्किन और फटे होंठों का रामबाण इलाज है एलोवेरा, बस नोट कर लें इस्तेमाल का सही तरीका

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 08:00 PM (IST)

सर्दियों में रूखी त्वचा, बेजान स्किन और फटे होंठों की समस्या आम है, जिसके लिए एलोवेरा जेल एक असरदार उपाय है।

सर्दियों में त्वचा के लिए वरदान है एलोवेरा (AI Generated Image)

सर्दियों में त्वचा के लिए वरदान है एलोवेरा (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा रूखी, बेजान और खिंची-खिंची सी लगने लगती है। ठंडी हवा, कम नमी और गर्म पानी से नहाने की आदत स्किन की नेचुरल नमी छीन लेती है। ऐसे में अगर सही केयर न की जाए तो ड्राइनेस, खुजली, फाइन लाइन्स और पिंपल्स जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। 

ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि सर्दियों में भी आपकी त्वचा खूबसूरत, सॉफ्ट और नैचुरली ग्लोइंग बनी रहे, तो एलोवेरा जेल आपका सबसे अच्छा दोस्त बन सकता है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह स्किन को डीप हाइड्रेशन, पोषण और रिपेयर देता है। आइए जानते हैं कैसे और क्या करना चाहिए।

सर्दियों में क्यों फायदेमंद है एलोवेरा जेल?

एलोवेरा में विटामिन-ए,सी, ई एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह स्किन की ड्राइनेस को दूर करता है, डेड स्किन सेल्स को रिपेयर करता है और स्किन बैरियर को मजबूत बनाता है। साथ ही, यह मुंहासे, रेडनेस और खुजली को भी शांत करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह नेचुरल, हल्का और हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित होता है।

कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल?

  • मॉइश्चराइजर की तरह करें इस्तेमाल- रात को फेस वॉश करने के बाद हल्की परत में एलोवेरा जेल चेहरे और गर्दन पर लगाएं। ऊपर से कुछ बूंदें नारियल तेल या बादाम तेल की लगा लें। इससे नमी लॉक हो जाती है और सुबह त्वचा सॉफ्ट व ग्लोइंग नजर आती है।
  • फेस पैक बनाकर बढ़ाएं ग्लो- एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर 15-20 मिनट लगाएं और गुनगुने पानी से वॉश करें। यह पैक ड्राई स्किन को गहराई से पोषण देता है और नेचुरल चमक बढ़ाता है। ऑयली स्किन वाले लोग इसमें गुलाब जल मिला सकते हैं।
  • ड्राई स्किन और खुजली से राहत- अगर हाथ-पैर या शरीर पर ज्यादा ड्राइनेस है, तो नहाने के बाद एलोवेरा जेल लगाकर हल्का बॉडी लोशन ऊपर से अप्लाई करें। इससे स्किन लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहती है और खुजली में आराम मिलता है।
  • होंठों की देखभाल के लिए- फटे होंठों पर रात में एलोवेरा जेल लगाएं और ऊपर से थोड़ा सा घी या पेट्रोलियम जेली लगा लें। सुबह होंठ मुलायम और पिंक नजर आएंगे।
  • पिंपल्स और दाग-धब्बों में मददगार- एलोवेरा जेल को सीधे पिंपल्स पर लगाने से सूजन कम होती है और स्किन जल्दी हील होती है। नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बे भी हल्के पड़ने लगते हैं।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • हमेशा शुद्ध और फ्रेश एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।
  • पहली बार लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • बहुत ज्यादा मात्रा न लगाएं, वरना स्किन चिपचिपी हो सकती है।
  • सर्दियों में एलोवेरा के साथ कोई ऑयल या क्रीम जरूर लगाएं जिससे नमी लॉक रहे।

अगर आप रोज सही तरीके से एलोवेरा जेल को अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करती हैं, तो सर्दियों में भी आपकी त्वचा हेल्दी, सॉफ्ट और नेचुरली ग्लोइंग बनी रहेगी।