Vat Savitri Mehndi Design 2025: वट सावित्री पर लगाए ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, बढ़ेगी हाथों की शोभा
वट सावित्री का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है जो इस साल 26 मई को है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करके अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। मेहंदी (Vat Savitri Vrat Mehndi Design) इस त्योहार का खास हिस्सा है जो सौभाग्य का प्रतीक है। महिलाएं मेहंदी से अपने हाथों को सजाती हैं। आइए देखें वट सावित्री के लिए मेहंदी डिजाइन।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Vat Savitri 2025: वट सावित्री हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। दरअसल, इस व्रत (Vat Savitri Vrat 2025 ) सावित्री और सत्यवान की कहानी से जुड़ा है। मान्यता है कि सावित्री ने यमराज से अपने पति के प्राणों की रक्षा की थी। इसलिए महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। वट सावित्री का व्रत इस साल 26 मई को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। सुहाग से जुड़े इस त्योहार पर मेहंदी (Vat Savitri Vrat Mehndi Design 2025) का खास महत्व होता है, क्योंकि यह सोलह शृंगार का एक हिस्सा है।
मेहंदी (Vat Savitri Latest Mehndi Design) को सौभाग्य और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस व्रत के लिए महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं। अगर आप भी वट सावित्री की पूजा कर रही हैं और इस मौके के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन (Vat Savitri Mehndi Design) की तलाश में हैं, तो इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकते हैं।
वट सावित्री 2025 मेहंदी डिजाइन (Vat Savitri 2025 Mehndi Design)
फूल-पत्तियों वाला डिजाइन
(Picture Courtesy: Instagram)
यह मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर बेहद खूबसूरत लगेगा। फूल, पत्तियां और बेल-बूटों से बना यह डिजाइन मेहंदी के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। आप अपनी हथेली पर गुलाब, कमल आदि को बनवा सकती हैं। साथ ही, पत्तियों को हाइलाइट करके आप इस डिजाइन को और आकर्षक बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें: 26 या 27 मई कब रखा जाएगा वट सावित्री का व्रत, जानें डेट और महत्व
वट वृक्ष का डिजाइन
(Picture Courtesy: Instagram)
क्योंकि वट सावित्री का वट के पेड़ से गहरा नाता है, तो क्यों न मेहंदी में भी इसे शामिल किया जाए? आप अपनी हथेली के बीच में वट की पूजा करती हुई एक स्त्री बनवा सकती हैं और इसके आस-पास जालीदार डिजाइन बनवा सकती हैं। आप चाहें, तो इसमें अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं।
मांडला पैटर्न
(Picture Courtesy: Instagram)
अगर आप पारंपरिक फूल-पत्तियों से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो अपनी मेहंदी डिजाइन में मंडाला आर्ट या ज्योमेट्री पैटर्न बनवा सकती हैं। गोल डिजाइन, लहरदार रेखाएं आदि से बना डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत नजर आता है।
मोर डिजाइन
(Picture Courtesy: Instagram)
मेहंदी के डिजाइन में मोर और छोटे-छोटे फूल बहुत सुंदर लगते हैं। मोर के डिजाइन वाली मेहंदी तो शादियों में भी खूब पसंद की जाती है। इसलिए अगर आप वट सावित्री पर ब्राइडल स्टाइल की मेहंदी चाहती हैं, तो मोर के डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं।
ब्राइडल स्टाइल मेहंदी
(Picture Courtesy: Instagram)
अगर यह आपका पहला वट सावित्री का व्रत है या अभी शादी के कुछ ही साल हुए हैं, तो आप ब्राइडल मेहंदी भी लगा सकती हैं। ब्राइडल मेहंदी में हाथों पर खूब भरकर डिजाइन बनाए जाते हैं और काफी बारीक काम होता है, जिससे मेहंदी काफी सुंदर नजर आती है।
मिनिमलिस्ट मेहंदी
(Picture Courtesy: Instagram)
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है या आप पूरे हाथों की मेहंदी नहीं लगाना चाहती हैं, तो मिनिमलिस्ट डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। इसमें हथेली के बीच में छोटा-सा गोलाकार या चौकोर डिजाइन बनाया जाता है और उंगलियों पर लाइन या छोटे फूल वाले डिजाइन बनाए जाते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।