Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hair Fall Remedy: गिरते-झड़ते बालों की वजह हो चुके हैं परेशान, तो करें इन 3 होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 25 Apr 2023 06:19 PM (IST)

    Hair Fall Remedy कई लोग इन दिनों टूटते गिरते और झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और नेचुरल तरीके इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो इन 3 होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Hero Image
    झड़ते बालों से निजात पाने के लिए लगाएं ये 3 हेयर मास्क

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Fall Remedy: खराब लाइफस्टाइल और खानपान में लापरवाही कई समस्याओं की जड़ है। इसकी वजह से न सिर्फ सेहत, बल्कि त्वचा और बालों को भी काफी नुकसान होता है। इन दिनों हमारी जीवनशैली और लगातार बढ़ते प्रदूषण का हमारे बालों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लड़का हो या फिर लड़की हर कोई बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशान है। टूटते, गिरते और झड़ते बालों से निजात पाने के लिए लोग कई उपाय अपनाते हैं। लेकिन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की वजह से साइड इफेक्ट्स का डर भी बना रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में अगर आप भी टूटते, गिरते और झड़ते बालों की समस्या से नेचुरल तरीके से निजात पाना चाहते हैं, तो कुछ होममेड हेयर मास्क आपके लिए उपयोगी साबित होंगे। तो चलिए जानते हैं हेयर फॉल दूर करने के लिए कुछ होममेड हेयर मास्क के बारे में-

    एवोकाडो हेयर मास्क

    सामग्री

    • दो पके एवोकाडो
    • आधा कप दूध
    • एक चम्मच ऑलिव ऑयल
    • एक चम्मच बादाम का तेल

    हेयर मास्क बनाने का तरीका

    • एवोकाडो हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दो पके हुए एवोकाडो लें।
    • अब इसमें दूध, ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल मिलाएं।
    • इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर स्मूद मिश्रण तैयार कर लें।
    • अब इस तैयार एवोकाडो हेयर मास्क को जड़ों से लेकर बालों की लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं।
    • इसे 20 से 25 मिनट तक बालों में ही लगा रहने दें और फिर हेयर वॉश कर लें।
    • बेहतर नतीजों के लिए इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

    दही और अंडे का हेयर मास्क

    सामग्री

    • एक अंडा
    • 4 से 5 चम्मच दही
    • दो चम्मच ऑलिव ऑयल

    ऐसे बनाएं दही और अंडे का हेयर मास्क

    • दही और अंडे का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 4 से 5 चम्मच दही लें।
    • अब इसमें ऑलिव ऑइल और एक अंडा डालकर अच्छे से मिक्स करें।
    • सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें।
    • अब इस माक्स को स्कैल्प में मसाज करते हुए बालों की लंबाई तक लगाएं।
    • 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें और फिर सादे पानी से बाल धो लें।

    केले का हेयर मास्क

    सामग्री

    • दो पके केले
    • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
    • आधा चम्मच नारियल का तेल
    • आधा चम्मच शहद

    ऐसे बनाएं केले का हेयर मास्क

    • केले का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले दो पके केले मैश कर लें।
    • अब इसमें ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल और शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
    • अब इस तैयार मास्क को अपने बालों पर लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें।
    • एक घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik