Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sugar Wax TikTok Trend: क्यों बढ़ रहा है टिक-टॉक वैक्स का चलन, जानिए फायदे और विधि

    By Shahina Soni NoorEdited By:
    Updated: Sat, 10 Jul 2021 11:00 AM (IST)

    Sugar Wax TikTok Trend कैमिकल बेस वैक्स स्किन की सारी रंगत छीन लेती हैं इसलिए महिलाएं कुदरती तरीका अपनाने पर जोर देने लगे हैं। इसी में से एक है शुगर वैक्सिंग। इसका चलन इस कदर बढ़ रहा है कि लोग इसे टिक-टॉक वैक्स भी कहने लगे हैं।

    Hero Image
    शुगर वैक्सिंग का चलन इस कदर बढ़ रहा है कि लोग इसे टिक-टॉक वैक्स भी कहने लगे हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। महिलाएं अपने शरीर पर बाल को देखना नहीं चाहती, हालांकि इसे हटाने के लिए कई तरीके हैं, जैसे वैक्स, शेविंग या क्रीमिंग लेकिन इन सब तरीकों से स्किन को नुकसान पहुंचता है। यही कारण है आज महिलाएं कुदरती तरीका अपनाने पर जोर देने लगे हैं। इसी में से एक है शुगर वैक्सिंग। इसका चलन इस कदर बढ़ रहा है कि लोग इसे टिक-टॉक वैक्स भी कहने लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैमिकल बेस वैक्स स्किन की सारी रंगत छीन लेती हैं। आप जानते हैं कि गुजरे जमाने में लड़कियों को किसी केमिकल से बनी चीजों से संवरने की जरूरत नहीं थी। उनके संवरने के लिए कुदरत में असंख्य चीजें मौजूद थी। सालों बाद आज लोग कुदरती चीजों के महत्व को फिर से समझने लगे हैं। आप भी नेचुरल तरीके से अपनी स्किन के बालों को हटाना चाहती हैं तो टिक-टॉक वैक्स का इस्तेमाल करें। जानिए इसके फायदे और विधि।

    इसे अपनाने के कई कारण हैं जैसे

    • यह पूरी तरह कुदरती है, इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
    • इससे वैक्स करने पर दर्द का अहसास ना के बराबर होता है।
    • यह बाल को जड़ से उखाड़ती है।
    • स्किन को कम नुकसान देता है, सेसेंटिव स्किन में भी यह बेहतर काम करता।
    • स्किन में इरीटेशन नहीं होती।
    • इसमें बाल बहुत दिनों तक नहीं आते, किसी-किसी मामले में बाल पूरी तरह से स्थायी रूप से हट भी सकते हैं।

    बनाने के तरीके

    आवश्यक सामग्री

    • एक कप चीनी
    • 1/8 कप लेमन जूस
    • 1/8 कप पानी
    1. तेज आंच पर एक बर्तन में इन्हें रख दें और चलाएं। हाई फ्लेम पर इसे चलाते रहे, इसे जलने न दें
    2. मिक्चर में जब झाग आना शुरू हो तो आंच कम कर दें और लगातार चलाते रहें।
    3. जब मिक्चर गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे आग पर से उतार लें, जब यह तैयार हो जाएगा तो शहद की तरह दिखने में लगेगा।
    4. इसे किसी कटोरे में रख लें और आधा घंटे तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें। आपकी वैक्स तैयार है।