विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर की खुजली को दूर करने में असरदार हैं ये आसान उपाय, हेयर फॉल कम करने में भी हैं असरदार

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Fri, 06 Nov 2026 07:00 PM (IST)

सिर में खुजली की समस्या रूसी, पसीना, फंगल इन्फेक्शन या एलर्जी के कारण हो सकती है, जिससे बाल झड़ने का खतरा बढ़ता है।

सिर्फ डैंड्रफ की वजह से नहीं होती स्कैल्प में खुजली (Picture Courtesy: Freepik)

सिर्फ डैंड्रफ की वजह से नहीं होती स्कैल्प में खुजली (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सिर में खुजली की समस्या कई लोगों को परेशानी करती है। अक्सर लोग मान लेते हैं कि रूसी की वजह से सिर में खुजली हो रही है, लेकिन इसके पीछे पसीना, फंगल इन्फेक्शन, स्कैल्प पर धूल-मिट्टी का जमाव, एलर्जी और कोई स्किन की समस्या भी हो सकती है। 

लगातार स्कैल्प पर खुजली करने से घाव, इन्फेक्शन और बाल झड़ने की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि स्कैल्प में इचिंग की वजह को समझें और फिर उसके मुताबिक उसका इलाज किया जाए। कुछ मामलों में कुछ आसान घरेलू उपाय भी कारगर साबित हो सकते हैं। आइए जानें इस बारे में। 

सिर में खुजली की वजह

ज्यादा पसीना आने की वजह से स्कैल्प पर नमी बढ़ जाती है, जिससे फंगस बढ़ सकता है। इसके कारण स्कैल्प में खुजली के साथ-साथ जलन भी हो सकती है। इसके अलावा, स्कैल्प पर एक्स्ट्रा ऑयस, धूल-मिट्टी और प्रदूषण जमा होने से भी खुजली शुरू हो सकती है। 

स्कैल्प में खुजली होने की एक वजह शैम्पू, हेयर डाई या किसी स्टाइलिंग प्रोडक्ट से एलर्जी भी हो सकती है। सेंसिटिव स्किन वालों में इसका खतरा ज्यादा रहता है। 

सिर की खुजली दूर करने के असरदार उपाय

  • एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें- ताजा एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाकर 25-30 मिनट बाद हल्के शैंपू से बाल वॉश करें। एलोवेरा में मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी और मॉइश्चराइजिंग गुण स्कैल्प को ठंडक पहुंचाते हैं, जलन कम करते हैं और खुजली से राहत दिलाते हैं।
  • नीम के पानी से बाल- एक मुट्ठी नीम की पत्तियों को पानी में 10-15 मिनट तक उबालें। पानी ठंडा होने पर उससे बालों और स्कैल्प को धोएं। नीम के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण, इन्फेक्शन को कम करते हैं और स्कैल्प को साफ रखते हैं।
  • दही का हेयर पैक लगाएं- एक कटोरी सादा दही को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाकर 20 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बाल वॉश करें। दही स्कैल्प को ठंडक देती है, रूखापन कम करती है और खुजली से राहत दिलाती है।
  • नारियल तेल में टी ट्री ऑयल मिलाएं- दो चम्मच नारियल तेल में 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल मिलाकर हल्के हाथों से स्कैल्प की मालिश करें। लगभग आधे घंटे बाद बाल वॉश करें।
  • स्कैल्प की नियमित सफाई रखें- गर्मियों में हफ्ते में 2-3 बार अपनी स्कैल्प के अनुसार माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर बाल वॉश करें और अच्छी तरह सुखाएं और दूसरों की कंघी या तौलिया इस्तेमाल करने से बचें।

 
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।