Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hair Care Tips: मुलायम और चमकदार बालों के लिए डाइट में ज़रूर लें ये 5 चीज़ें

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 22 Dec 2022 06:47 PM (IST)

    Hair Care Tips अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो मछली का सेवन कर सकते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व हृदय हेयर समेत शरीर के अन्य अंगों के लिए फायदेमंद होता है।

    Hero Image
    Hair Care Tips: मुलायम और चमकदार बालों के लिए डाइट में ज़रूर लें ये 5 चीज़ें

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: गलत खानपान, खराब दिनचर्या, और तनाव की वजह से कई बीमारियां दस्तक देती हैं। इनमें हेयर फॉल की समस्या भी शामिल हैं। लंबे समय तक हेयर फॉल से गंजेपन का खतरा बढ़ जाता है। इससे चेहरे की खूबसूरती गायब हो जाती है। अगर आप भी हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से बाल मुलायम और चमकदार होते हैं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंडा खाएं

    अंडा में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें बालों को मजबूती प्रदान करने और हेयर फॉल की समस्या को दूर करने वाला आवश्यक पोषक तत्व बायोटिन होता है। वहीं, प्रोटीन से बाल सिल्की और शाइनी होते हैं। वहीं, दो मुंहे बालों से भी निजात मिलता है। इसके लिए अंडे का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अंडे की मात्रा को लेकर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

    मछली खाएं

    अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो मछली का सेवन कर सकते हैं। इसमें आवश्यक पोषक तत्व ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व हृदय, हेयर समेत शरीर के अन्य अंगों के लिए फायदेमंद होता है। इससे बाल घने होते हैं। इसके सेवन से हेयर फॉल की समस्या में भी आराम मिलता है।

    शकरकंद खाएं

    हेयर फॉल समेत कई अन्य समस्या को दूर करने के लिए शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व शरीर में जाने के बाद विटामिन-ए में तब्दील हो जाता है। यह सीबम के उत्पादन में भी अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए रोजाना शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। इससे बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। शकरकंद के सेवन से बाल काले और घने होते हैं।

    एवोकाडो खाएं

    इसमें आवश्यक पोषक तत्व जस्ता फोलेट, कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम, पोटेशियम, तांबा, मैंगनीज, फास्फोरस, विटामिन-ई आदि पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। विटामिन-ई युक्त चीजों के सेवन से बालों को मजबूती मिलती है। साथ ही यह आवश्यक पोषक तत्व कंडीशनर की तरह काम करता है। इस फल के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शुगर भी कंट्रोल में रहता है। इसके लिए एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं।

    ब्रोकली खाएं

    आप अपनी डाइट में ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। इसमें आवश्यक पोषक तत्व फोलेट पाया जाता है। इसके अलावा, ब्रोकली में विटामिन-ए पाया जाता है। विटामिन-ई बालों के विकास में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप बालों की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो ब्रोकली को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।