विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लेजर हेयर रिमूवल के चलते त्वचा पर देखने को मिल सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स

Published: Tue, 27 Feb 2024 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 27 Feb 2024 07:05 AM (IST)

अगर आप हेयर रिमूवल के झंझट से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहती हैं तो आज इसके लिए लेजर तकनीक ...और पढ़ें

लेजर हेयर रिमूवल से किस तरह के साइड इफेक्ट्स होते हैं
लेजर हेयर रिमूवल से किस तरह के साइड इफेक्ट्स होते हैं

HighLights

  1. लेजर हेयर रिमूवल अनचाहे बालों से हमेशा से छुटकारा दिलाने की कारगर तकनीक है।
  2. लेजर हेयर रिमूवल के दौरान देखने को मिल सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लेज़र हेयर रिमूवल आजकल महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ये हर महीने पार्लर जाकर पेनफुल हेयर रिमूवल से बचने का एक आसान तरीका है। इस ट्रीटमेंट में लेज़र का इस्तेमाल किया जाता है, जो हेयर फ़ॉलिकल्स को नए बाल उगाने से रोकता है। वैसे तो ये सेफ माना जाता है, लेकिन लेज़र ट्रीटमेंट से कई बार शरीर पर कुछ साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं, जिसके बारे में आपका जान लेना जरूरी है। इसके बाद ही आप अपनी अपॉइन्टमेंट बुक करवाएं।

स्किन इन्फेक्शन

बाकी दूसरे कॉस्मेटिक हेयर रिमूवल की तरह, लेज़र ट्रीटमेंट से इन्फेक्शन का खतरा भी हो सकता है। कई बार जख्म भी बन सकते हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती न करें क्योंकि इससे समस्या और गंभीर हो सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह लिए खुद से एंटीबायोटिक क्रीम या दवाएं न खाएं। 

रेडनेस और जलन

लेज़र हेयर रिमूवल का जो सबसे कॉमन साइड इफ़ेक्ट है वो है रेडनेस और जलन, लेकिन ये भी कुछ-कुछ लोग ही अनुभव करते हैं। दरअसल लेजर हेयर रिमूवल फ़ॉलिकल को डैमेज करता है, जिससे बॉडी रिएक्ट करती है और इससे जलन, सूजन और रेडनेस की प्रॉब्लम हो जाती है। हालांकि ऐसा अनुभव अकसर वैक्सिंग के बाद भी होता है। जो कुछ ही घंटों में ठीक भी हो जाता है। तुरंत राहत पाने के लिए आइस पैक या ठंडे पानी से नहाना बहुत असरदार होता है। 

रंगत में बदलाव

हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट के बाद त्वचा की रंगत में भी हल्का-फुल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। स्किन कहीं डार्क, तो कहीं लाइट नजर आती है। इस साइड इफ़ेक्ट का भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ता, लेकिन हां ये देखने में खराब लगता है।

क्रस्टिंग

हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट के बाद त्वचा पर पपड़ी जैसी भी जम सकती है मतलब ऐसा जरूरी भी नहीं, लेकिन कई बार स्किन पपड़ीदार नजर आती है। हालांकि ये कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है। मॉयश्चराइजर से बहुत जल्द इस समस्या को ठीक किया जा सकता है, लेकिन कई बार ये देखने में अच्छी नहीं लगती। साथ ही खुजली भी होती रहती है। 

ये भी पढ़ेंः- सिर्फ Skin Care से पूरी नहीं होगी दमकती त्वचा की चाहत, कुदरती निखार चाहिए तो पिएं ये Detox Drinks

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- freepik