Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्टाइलिश तरीके से कैरी करना चाहती हैं Shardiya Navratri के नौ रंग, तो आलिया भट्ट के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

    Updated: Wed, 02 Oct 2024 02:52 PM (IST)

    3 अक्टूबर से Shardiya Navratri 2024 की शुरुआत हो रही है। यह हिंदू धर्म के अहम पर्वों में से एक है। इस त्योहार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान नवरात्र के नौ रंगों का पालने करने के माता रानी की कृपा मिलती है। ऐसे में आप इन रंगों के आउटफिट्स के लिए आलिय भट्ट से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

    Hero Image
    आलिया के इन लुक्स के साथ फॉलो करें नवरात्र के नौ रंग (Picture Credit- Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार यानी तीन अक्टूबर से Shardiya Navratri 2024 की शुरुआत होने जा रही है। यह हिंदू धर्म के सबसे अहम पर्वों में से एक है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के दौरान पूरे देश में धूमधाम देखने को मिलती है। हर कोई इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाता है। इस मौके पर नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। बात त्योहार की हो और सजने-संवरने का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। तीज-त्योहारों पर सजने-संवरने का अपना अलग महत्व होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खासकर नवरात्र के दौरान लोग अपनी लुक और कपड़ों का खास ख्याल रखते हैं। इस दौरान ज्यादातर लोग मां दुर्गा के नौ दिनों के 9 अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप आलिया भट्ट से इंस्पिरेशन लेकर नवरात्र के नौ रंगों से खुद को सजा सकती हैं। अगर आप भी माता रानी की कृपा पाना चाहती हैं, तो इस शारदीय नवरात्र नौ दिनों के इन नौ रंगों को फॉलो कर सकती हैं।

    यह भी पढ़ें-  जरी वाला लहंगा पहन दुल्हन बनीं Aditi Rao तो सिद्धार्थ ने सफेद कुर्ते में लूटी लाइमलाइट, देखें Photos

    पहला दिन- गुलाबी रंग

    नवरात्र के पहले दिन माता रानी के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस मौके पर आप गुलाबी रंग की साड़ी या सूट कैरी कर सकती हैं।

    दूसरा दिन- सफेद रंग

    नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। इस दौरान माता रानी के प्रिय सफेद रंग के कपड़े पहनकर आप न सिर्फ देवी मां का आशीर्वाद पा सकते हैं, बल्कि स्टाइलिश भी नजर आ सकती हैं।

    तीसरा दिन- लाल रंग

    लाल रंग मां चंद्रघंटा को बेहद पसंद हैं। यह मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप है। लाल रंग साहस और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप नवरात्र के तीसरे दिन लाल रंग के कपड़े पहन सकती हैं।

    चौथा दिन- स्लेटी रंग

    नवरात्र के चौथे दिन का रंग स्लेटी है, जो मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा को अति प्रिय है। ऐसे में मां कुष्मांडा की कृपा पाने के लिए आप चौथे दिन इन रंग के कपड़े कैरी कर सकती हैं।

    पांचवां दिन- पीला रंग

    नवरात्र के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता को समर्पित इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से माता रानी खुश होती है और उनकी कृपा मिलती है। पीले रंग के आउटफिट के लिए आप आलिया से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

    छठा दिन- गहरा लाल रंग

    आप नवरात्र के छठे दिन गहरे लाल रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दिन मां कात्यायनी को समर्पित है। ऐसे में माता रानी को खुश करने के लिए आप लाल रंग के कोई भी वस्त्र पहन सकती हैं।

    सातवां दिन- नीला रंग

    मां कालरात्रि को समर्पित नवरात्र के सातवें दिन आप नीले रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। नीला रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक होता है। ऐसे में आप इन सेलिब्रिटी से नीले रंग के आउट फिट की इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

    आठवां दिन- हरा रंग

    नवरात्र में आठवें दिन मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन हरा रंग पहनने से शुभ फल मिलता है। इसलिए आप इन सेलिब्रिटी के अटायर से अपने आउटफिट के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

    नौवां दिन- बैंगनी रंग

    नवरात्र का आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है, इसलिए इस पर्व के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस मौके पर आप माता रानी को खुश करने और कृपा पाने के लिए बैंगनी रंग के आउटफिट चुन सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- मेहंदी के बिना अधूरा है नवरात्र का शृंगार, झटपट हाथों पर रचाएं 5 खूबसूरत डिजाइन