Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंदेरी से कालाहांडी तक, सावन में पहनें ये 7 तरह की साड़ियां; दिखेंगी संस्कारी और मिलेगा स्टाइलिश लुक

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 02:29 PM (IST)

    सावन के महीने में लड़कियां और महिलाएं ट्रेडिशनल ड्रेसेस पर ध्यान देती हैं। खासकर साड़ी को। इस मौसम में हरियाली तीज झूले और मेहंदी जैसे त्योहार होते हैं इसलिए महिलाएं हरे रंग की बांधनी चंदेरी सुआलकुची ऑर्गेंजा कॉटन या सिल्क की साड़ियां पहन सकती हैं। ये साड़ियां उन्हें संस्कारी और स्टाइलिश लुक देती हैं।

    Hero Image
    सावन में जरूर ट्राई करें ये साड़ि‍यां (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। सावन का पावन महीना चल रहा है। इस मौसम में लड़क‍ियां श्रृंगार पर ज्‍यादा फोकस करती हैं। ये महीना भगवान श‍िव को समर्पित होता है। इस दाैरान खास तरह से पूजा अर्चना की जाती है तो वहीं भक्‍त व्रत भी रखते हैं। यही कारण है क‍ि लड़क‍ियां और मह‍िलाएं ट्रेड‍िशनल ड्रेसेज पहनती हैं। इससे उनका लुक भी अच्‍छा लगता है। आपको बता दें क‍ि जब भी ट्रेड‍िशनल कपड़ों की बात होती है तो सबसे पहले साड़ी का ही ख्‍याल आता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साड़ी पहनना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एक खूबसूरत फैशन स्टेटमेंट भी है। इस मौसम में हरियाली तीज, झूले, मेहंदी, गीत-संगीत और त्योहारों से सजे इस मौसम में महिलाएं अपने पारंपरिक लुक में नजर आती हैं। सावन में हरे रंग की साड़ी, गहनों के साथ सजी-धजी महिलाएं अपने लुक से सभी का दिल जीत लेती हैं। अगर आप भी इस सावन में कुछ नया और खास ट्राई करना चाहती हैं, तो आपको हमारा ये लेख जरूर पढ़ना चाह‍िए। हम आपको 5 ऐसी साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। ज‍िसे पहन कर आप संस्‍कारी भी द‍िखेंगी और स्‍टाइल‍िश लुक भी म‍िलेगा।

    बांधनी साड़ी

    राजस्थान और गुजरात की बांधनी साड़ियां सावन के ल‍िए परफेक्‍ट हैं। हरे, पीले और लाल रंग की बांधनी साड़ी सावन में खूब अच्‍छी लगती है। इसे आप स्लीवलेस या एथनिक ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं।

    चंदेरी साड़ी

    अगर आप सावन में कुछ हल्का और क्लासी पहनना चाहती हैं, तो चंदेरी साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। इसे पहनकर आप कंफर्टेबल फील करेंगी। ये बहुत ही हल्की होती हैं और इनकी बनावट में हल्की चमक होती है जो आपको ग्रेसफुल लुक देती है। इन्हें तीज या रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर पहना जा सकता है।

    सुआलकुची साड़ी

    सुआलकुची साड़ी को असम सिल्क के नाम से भी जाना जाता है। इसे पहनकर आपको राॅयल लुक म‍िलेगा। आप इसे पूजा पाठ के मौकों पर पहन सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: पहले पुरुष पहना करते थे High Heels, फिर कैसे बन गई महिलाओं के फैशन का हिस्सा? पढ़ें इसकी मजेदार कहानी

    ऑर्गेंजा साड़ी

    ऑर्गेंजा साड़ी देखने में ज‍ितनी ट्रेंडी लगती है, उतनी ही ये लाइटवेट होती है। इसमें फूलों की प्रिंटेड डिजाइन या सिल्क बॉर्डर वाला स्टाइल आपको स्टाइलिश लुक देगा।

    कॉटन साड़ी

    सावन में मौसम उमस वाला हाे सकता है। ऐसे में कॉटन की साड़ी से बढ़ि‍या कुछ भी नहीं है। इनकी प्रिंट्स भी बहुत आकर्षक होती हैं।

    सिल्क साड़ी

    अगर आप सावन में किसी खास मौाकों पर रॉयल लुक चाहती हैं ताे स‍िल्‍क की साड़ी आपके ल‍िए बेहतरीन रहेगी। इससे आपका लुक रॉयल और ट्रेडिशनल लगेगा।

    कालाहांडी साड़ी

    इस साड़ी के बारे में बहुत कम लोग जानते‍ हैं। ये ओडिशा के कालाहांडी जिले में बनाई जाती है। ऑर्गेनिक कपास से बनी होने के कारण ये उमस भरे मौसम के ल‍िए बेहतरीन है। इसे पहनकर आपके लुक को ट्रेडिशनल टच भी म‍िलेगा।

    यह भी पढ़ें: Perfume या Deodorant, दोनों में क्या है बेस्ट? इस्तेमाल करने से पहले जान लें इनके बीच का अंतर