विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी असली सोने-चांदी के तारों से सजते थे शाही घरानों के कपड़े! बहुत दिलचस्प है जरदोजी एम्ब्रॉयड्री का इतिहास

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:30 PM (IST)

जरदोजी, एक फारसी शब्द जिसका मतलब 'सोने की कढ़ाई' है। ये कला सदियों पुरानी है। 

सदियों पुरानी कला है जरदोजी (Picture Courtesy: Facebook)

सदियों पुरानी कला है जरदोजी (Picture Courtesy: Facebook)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की एम्ब्रॉयड्री आज दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। इन्हीं में जरदोजी भी शामिल है। ये कढ़ाई अपनी बारीक कारीगरी और चमक के लिए जानी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं जरदोजी का मतलब क्या होता है? आइए जानें इस एम्ब्रॉयड्री का सदियों पुराना इतिहास। 

जरदोजी का इतिहास क्या है?

जरदोजी एक फारसी शब्द है, जो जर और दोजी से मिलकर बना है। जर का मतलब होता है सोना और दोजी का मतलब होता है कढ़ाई, यानी सोने की कढ़ाई। आज कपड़ों पर धातु के तारों, मोतियों और स्टोन्स से की जाने वाली कढ़ाई को जरदोजी कहा जाता है। 

मुगल काल से मिला संरक्षण

माना जाता है कि जरदोजी की शुरुआत फारस में हुई थी, लेकिन भारत में इसका इतिहास मुगलों से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि 13वीं शताब्दी में भारत में ऐसे कारीगर थे, जो सोने और चांदी की महीन तारों का इस्तेमाल करके कपड़ों पर छोटे मोती और कीमती रत्न जड़ते थे। इस कारीगरों को जरदोज कहा जाता था। 

वहीं कुछ लोग मानते हैं कि ये कला मुगलों के साथ भारत आई और उनके शासन काल में ही खूब आगे भी बढ़ी। इनके संरक्षण और कला को बढ़ावा देने की वजह से लखनऊ, आगरा, दिल्ली और भोपाल जैसे शहर जरदोजी कढ़ाई के केंद्र बन गए। 

हालांकि, उस दौर में जरदोजी सिर्फ शाही घरानों के कपड़ों, शाही तंबुओं, दीवारों की सजावट और हाथी-घोड़ों पर लगी सीट्स को सजाने के लिए किया जाता था। इनमें शुद्ध सोने और चांदी की तारों का इस्तेमाल किया जाता था। इसलिए सिर्फ शाही खानदान ही जरदोजी कढ़ाई वाले कपड़े पहना करता था और ये रॉयलटी की पहचान बन गया। 

प्रकृति से प्रेरित डिजाइन

भारतीय जरदोजी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके डिजाइन प्रकृति से प्रेरित होती है। फूल-पत्तियों, बेल-बूटों और पशु-पक्षियों तक की आकृतियों को बेहद बारीकी से कपड़ों पर उकेरा जाता है। जरदोजी की कारीगरी पूरी तरह हाथ से की जाती है और इसमें काफी समय भी लगता है।

सिल्क, ऑर्गेंजा, वेलवेट या साटन के फैब्रिक पर डिजाइन ट्रेस किया जाता है। इसके बाद छोटे-छोटे छेद करके पूरे पैर्टन का फ्रेमवर्क तैयार किया जाता है। इसके बाद कपड़े को एक लकड़ी के चौकोर फ्रेम पर कसकर बांधा जाता है, ताकि कपड़ा कढ़ाई करते समय हिले नहीं। इसके बाद सुई, धातू के तार, मुड़े हुए हुक, सीक्विंस, मोती और नग आदि से कढ़ाई की जाती है।  

आज के समय में जरदोजी

समय के साथ शुद्ध सोने-चांदी के तारों की बढ़ती कीमतों के कारण तांबे के तारों पर सोने या चांदी की पॉलिश करके इसका इस्तेमाल किया जाने लगा। ब्राइडल लहंगे, अनारकली आदि पर जरदोजी कढ़ाई खूब पसंद की जाती है। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।