जरदोजी से लेकर गोटा-पत्ती तक, फैशन की दुनिया में राज करती हैं भारत की ये खास हैंडमेड एम्ब्रॉयडरीज
भारत की अलग-अलग पारंपरिक हस्तनिर्मित कढ़ाई शैलियां आज फैशन और कला की दुनिया का अहम हिस्सा बन चुकी हैं।

भारत की खूबसूरत एम्ब्रॉइड्रीज (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत अपनी हस्तकला के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां के हर राज्य में हस्तकला का अलग रूप देखने को मिलता है। सिर्फ साज-सजावट के सामान के अलावा, कपड़ों पर भी हस्तकला का कमाल का नमूना दिखाई देता है।
भारत में कपड़ों पर आपको कई तरह की एम्ब्रॉइड्री देखने को मिल जाएंगी, जिन्हें कारीगर हाथों से बनाते हैं और ये एम्ब्रॉइड्री ही उस कपड़े की खासियत होती है। अगर फैशन में या कला में दिलचस्पी रखते हैं, तो भारत की पारंपरिक एम्ब्रॉइड्रीज के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए।
चिकनकारी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ चिकनकारी के लिए मशहूर है। ये एम्ब्रॉइड्री मुगल काल से चली आ रही है और धागों के बारीक काम के लिए मशहूर है। पहले केवल मलमल के कपड़े पर चिकनकारी की जाती थी, लेकिन आज शिफॉन और जॉर्जेट जैसे फैब्रिक पर भी चिकनकारी की जाती है। चिकनकारी के कुर्ते से लेकर साड़ियां तक आजकल खूब पसंद की जाती हैं।
जरदोजी
जर यानी सोना और दोजी मतलब होता है कढ़ाई। सोने और चांदी के तारों, मोतियों और रत्नों का इस्तेमाल करके शाही परिवार के कपड़े बनाए जाते थे। आज दुल्हन के लहंगों या दूसरे ब्राइडल वियर्स पर जरदोजी काम खूब देखने को मिलता है। आज सोने और चांदी के तारों का कम इस्तेमाल होता है, लेकिन ये एम्ब्रॉइड्री इतनी खूबसूरत होती है कि इससे किसी भी कपड़े की शान दोगुना हो जाती है।

(Picture Courtesy: Freepik)
कंथा
पश्चिम बंगाल और ओडिशा की हस्तकला में कंथा कढ़ाई काफी खास है। ये अपनी सादगी के लिए जानी जाती है। रंग-बिरंगे थागों से कपड़ों पर रनिंग स्टिच से डिजाइन बनाया जाता है। फूलों, जानवरों या लोक कथाओं से जुड़ी आकृतियों को धागों से बहुत खूबसूरती से कपड़े पर उकेरा जाता है।

(Picture Courtesy: Freepik)
फुलकारी
पंजाब की फुलकारी चमकीले रेशमी धागों से की जाती है। ये रंग-बिरंगे धागों से होती है और खुशहाली और उत्साह से जुड़ा है। शादी-ब्याह के मौके पर फुलकारी के दुपट्टे आज भी खूब पसंद किए जाते हैं।

(Picture Courtesy: Freepik)
कशीदा
कश्मीर की कशीदा कढ़ाई में चिनार के पत्तों, कमल के फूल और पक्षियों के डिजाइन एक ही धागे की बारीक सिलाई से उकेरे जाते हैं।
आरी वर्क
गुजरात और राजस्थान में आरी वर्क काफी मशहूर है। ये हुक वाली सुई से की जाने वाली एक तरह की कढ़ाई है, जिसे बेहद महीने चेन स्टिच से बनाया जाता है। इसमें धागों के साथ मोती, सीक्वेंस और स्टोन्स का इस्तेमाल किया जाता है।
गोटा-पत्ती
राजस्थान की गोटा-पत्ती सोने और चांदी के गोटे को अलग-अलग आकारों में काटकर कपड़ें पर बनाया जाता है। ये राजस्थान के शाही परिवार से जुड़ा है, जो आज राजस्थान की हस्तकला का अहम हिस्सा बन चुका है।
-1794913846388.webp)
(Picture Courtesy: Instagram/anitadongre)
शीशा वर्क
गुजरात और राजस्थान के शीशा वर्क में छोटे-छोटे शीशों को रंगीन धागों के घेरे में जोड़कर डिजाइन बनाया जाता है। चनिया-चोली और ओढ़नी पर ये एम्ब्रॉइड्री खूब की जाती है।
टोडा एम्ब्रॉइड्री
टोडा एम्ब्रॉइड्री तमिलनाडु की नीलगिरी पहाड़ियों से जुड़ा है। सफेद सूती कपड़े पर लाल और काले मोटे धागे से ये एम्ब्रॉइड्री की जाती है। इसमें जियोमेट्रिक पैटर्न बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाए जाते हैं।
बंजारा एम्ब्रॉइड्री
बंजारा एम्ब्रॉइड्री बंजारा समुदाय की महिलाओं से शुरू हुआ है। इस कढ़ाई में चटक रंगों के धागों के साथ कौड़ियों, मोतियों और छोटे शीशों का इस्तेमाल करके बहुत खूबसूरत डिजाइन बनाया जाता है।
मुकैश
मुकैश या बदला वर्क में मेंटल की पतली पट्टियों को कपड़ें पर पिरोकर मोड़ा जाता है। इससे कपड़ों पर बहुत खूबसूत डिजाइन उभर कर आता है।
सुजिनी
बिहार का सुजिनी कंथा से मिलती-जुलती कढ़ाई है। इसमें बेकार कपड़ों को जोड़कर रजाई या चादरें बनाई जाती हैं। इसे चेन स्टिच से बनाया जाता है, फिर रनिंग स्टिच से कढ़ाई को बीच से फिल करके डिजाइन बनाया जाता है।

(Picture Courtesy: Instagram/heritage_art_india)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।