विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी असली सोने-चांदी से होती थी 'गोटा-पत्ती' की कढ़ाई! राजपूती राजघरानों से जुड़ा है इस एम्ब्रॉयड्री का इतिहास

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:57 PM (GMT+05:30)

राजस्थान की सदियों पुरानी गोटा पत्ती एम्ब्रायड्री कला का इतिहास राजपूतों और मुगलों से जुड़ा हुआ है।

गोटा-पत्ती एम्ब्रॉयड्री का इतिहास (AI Generated Image)

गोटा-पत्ती एम्ब्रॉयड्री का इतिहास (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान की हस्तकला की बात हो और गोटा पत्ती एम्ब्रायड्री का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सोने और चांदी के चमकीले फीतों को कपड़ों पर टांकने की ये कला सदियों पुरानी है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका इतिहास क्या है? 

फैशन की दुनिया में आज अपनी खास पहचान रखने वाली गोटा-पत्ती एम्ब्रॉयड्री बहुत खास तरीके से की जाती है। आइए जानें इसका इतिहास क्या है और इसकी खासियत क्या है।  

गोटा पत्ती एम्ब्रॉयड्री का इतिहास

गोटा पत्ती कला की जड़ें राजस्थान से निकलती हैं, खासकर जयपुर, बीकाने, उदयपुर और अजमेर से। माना जाता है कि इसकी शुरुआत मुगलों के काल में हुई थी, जब शाही दरबारों में सोने और चांदी की असली तारों से बने फीते का इस्तेमाल शाही कपड़ों पर किया जाता था। 

मुगलों के संरक्षण में पनपी ये कला धीरे-धीरे राजपूती राजघरानों के शाही कपड़ों का भी हिस्सा बन गई। उस दौर में राजा-महाराजाओं की पोशाकें, रानियों के लहंगे, ओढ़नियां और यहां तक कि भगवान के कपड़े भी असली सोने-चांदी के गोटे से सजाए जाते थे। 

हालांकि, समय के साथ सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं का इस्तेमाल आम जनता के लिए काफी महंगा पड़ने लगा। इसलिए कारीगरों ने तांबे पर सोने या चांदी की परत चढ़ाकर गोटा बनाना शुरू किया। आज के समय में पॉलिएस्टर और मैटेलिक यार्न ने इसकी जगह ले ली है, जिससे हर आम जनता के लिए भी गोटा पत्ती की एम्ब्रॉयड्री वाले कपड़े पहनना आसान हो गया है। 

गोटा पत्ती की खासियत क्या है?

गोटा पत्ती एक तरह का एप्लिक वर्क है, जो अपनी खास बनावट और चमक के लिए जाना जाता है। इसमें गोल्डन या सिल्वर गोटे को अलग-अलग ज्यामितीय और फूल-पत्तियों के आकार में काटा जाता है। इसके बाद इसे कपड़े पर रखकर बहुत ही बारीक टांकों से सिला जाता है। 

भारी जारदोजी या दबका कढ़ाई की तुलना में गोटी-पत्ती काफी हल्का होता है, लेकिन देखने में उतना ही रॉयल लगता है। यहीं कारण है कि इसे पहनना काफी आरामदायक होता है और लुक भी बहुत निखरकर आता है। 

गोटा-पत्ती आमतौर पर जॉर्जेट, शिफॉन, चंदेरी, टसर सिल्क, बंधेज और ऑर्गेंजा जैसे हल्के और ट्रांसपेरेंट कपड़ों पर की जाती है, जिससे गोटे की चमक उभरकर सामने आती है। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।