Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navratri 5th Day: नवरात्र के पांचवें दिन की पूजा के लिए पहनें सफेद रंग के कपड़े, देवी स्कंदमाता होंगी प्रसन्न

    नवरात्र के पांचवें दिन (Navratri 5th Day) मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन मां दुर्गा को स्कंदमाता के रूप में पूजा जाता है जिन्हें सफेद रंग बेहद प्रिय है। बता दें सफेद रंग शुद्धता शांति और पवित्रता का प्रतीक है। इसलिए नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा करते समय सफेद रंग के कपड़े (White clothes for Navratri) पहनने का विशेष महत्व है।

    By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Mon, 07 Oct 2024 07:21 AM (IST)
    Hero Image
    Navratri 5th Day: नवरात्र के पांचवें दिन पहनें देवी स्कंदमाता के प्रिय रंग के कपड़े (Image Source: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र के पांचवें दिन (Navratri 5th Day) सफेद रंग के कपड़े पहनना न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से जरूरी है, बल्कि यह फैशन के लिहाज से भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। सफेद रंग एक ऐसा रंग है जिसे आप किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे स्टाइलिश सफेद रंग के आउटफिट्स (White clothes for Navratri) के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप नवरात्र के पांचवें दिन पहनकर देवी स्कंदमाता (Maa Skandmata) को प्रसन्न कर सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रश्मिका मंदाना

    रश्मिका मंदाना की तरह आप भी आइवरी रंग की टिशू ऑर्गेंजा साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। जी हां, नवरात्र के पांचवें दिन के दिन अगर आप भी एक परफेक्ट आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो आप रश्मिका के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको एक एलिगेंट और क्लासी लुक देगी। आप इस साड़ी को अलग-अलग तरह के गहनों और मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं और हर बार एक नया लुक क्रिएट कर सकती हैं।

    दीया मिर्जा

    नवरात्र के पांचवें दिन आप भी दीया मिर्जा की तरह एक स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। बस आपको चाहिए एक लाइट कलर की साड़ी और एक कंट्रास्टिंग रंग का ब्लाउज। आप किसी भी हल्के रंग की साड़ी जैसे कि क्रीम, पीच या पिंक के साथ नीले रंग का ब्लाउज पेयर कर सकती हैं। इस कॉम्बिनेशन से आपका लुक काफी आकर्षक लगेगा।

    यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri में 9 दिन धारण करें इन रंगों के वस्त्र, बुरी शक्तियों से मिलेगा छुटकारा

    शिल्पा शेट्टी

    नवरात्र के पांचवें दिन आप शिल्पा शेट्टी की तरह फ्लोरल प्रिंट वाली सफेद साड़ी भी पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी न केवल आपको स्टाइलिश लुक देगी बल्कि आपको एक आरामदायक फील भी देगी। इसके साथ ही, यह कॉम्बिनेशन धार्मिक लिहाज से भी काफी बढ़िया रहेगा।

    श्वेता तिवारी

    श्वेता तिवारी का यह लुक नवरात्र के पांचवें दिन के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन है। आप भी इसी तरह के चिकनकारी सूट या कुर्ती पहनकर एक ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। आप इस सूट या कुर्ती को पलाज़ो, पैंट या घाघरा के साथ पेयर कर सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को भोग लगाएं केले का हलवा, बेहद आसान है रेसिपी