Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navratri 2024 Dress Colour: नवरात्र के चौथे दिन ऑरेंज रंग के साथ बिखेरें अपनी खूबसूरती का जादू

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 02:02 PM (IST)

    शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2024) का चौथा दिन 6 अक्टूबर को है। इस दिन देवी कुष्मांडा की पूजा की जाती है और नारंगी रंग ( (Navratri 2024 Dress Color) ) को शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन ऑरेंज रंग के कपड़े पहनना लाभदायक माना जाता है। आप भी इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज से आइडिया लेकर नवरात्र के लिए खास लुक तैयार कर सकती हैं।

    Hero Image
    इन बॉलीवुड हसीनाओं से लें नवरात्र के चौथे दिन के लुक आइडियाज (Picture Courtesy: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Navratri 2024 Dress Colour: शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2024) का चौथा दिन 6 अक्टूबर को है। इस दिन देवी कुष्मांडा की पूजा की जाती है। देवी कुष्मांडा को सृष्टि की ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। इस दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा की जाती है। नवरात्र के हर दिन की तरह इस दिन के लिए भी एक खास रंग चुना गया है। नवरात्र के चौथे दिन  (Navratri 2024 Day 4) नारंगी रंग के कपड़े (Navratri Orange Clothes Attire) पहनना शुभ माना जाता है। इसलिए हम आपके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेज से इंस्पायर्ड कुछ लुक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप भी अपना लुक स्टाइल कर सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुक-1

    (Picture Courtesy: Instagram)

    कैटरीना कैफ की ये ऑरेंज साड़ी बेहद खूबसूरत और लाइट वेट है, जिसे आसानी से कैरी किया जा सकता है और ये काफी ग्लैमर्स भी है। आप भी इस डिजाइन की साड़ी पहन सकती हैं, जिसके साथ ग्रीन ईयररिंग, लाइट मेकअप और खुले बाल काफी अच्छे दिखेंगे। 

    यह भी पढ़ें: स्टाइलिश तरीके से कैरी करना चाहती हैं Shardiya Navratri के नौ रंग, तो आलिया भट्ट के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

    लुक-2

    (Picture Courtesy: Instagram)

    कैटरीना की ये साड़ी भी काफी लाइट वेट है और दिखने में काफी खूबसूरत भी है। काफी कम कढ़ाई के साथ इस साड़ी का लुक काफी निखरकर आ रहा है। आप चाहें, तो ऐसी सी-थ्रू साड़ी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ वी-नेक डिजाइन का ब्लाउज काफी जचेगा। साथ में ईयररिंग, बिंदी और न्यूड मेकअप से अपना लुक पूरा करें। 

    लुक-3 

    (Picture Courtesy: Instagram)

    आलिया भट्ट की ये साड़ी पिला, लाल और ऑरेंज का मिला-जुला संगम है। इस डिजाइन की साड़ी भी आप नवरात्र के चौथे दिन पहन सकती हैं। इस लुक के साथ बालों का जूड़ा, न्यूड मेकअप और हैवी ईयररिंग पहनें। इस लुक में आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। 

    लुक-4

    (Picture Courtesy: Instagram)

    फोरएवर ब्यूटी रेखा की ये ऑरेज सिल्क साड़ी भी बेहद खूबसूरत है। आप भी चाहें तो सिल्क की नारंगी रंग की साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ लुक को बिल्कुल ट्रेडिशनल रखते हुए लंबा नेकलेस, झुमके और चूड़ियां पहनें। साथ में आप भी चाहें, तो रेखा की तरह ही बोल्ड रेड लिपस्टिक लगाकर अपना लुक पूरा कर सकती हैं। 

    लुक-5

    अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं, तो सारा अली खान की तरह कोई लाइट वेट लहंगा पहन सकती हैं। ये लहंगा प्रिंटेड डिजाइन से सजा है और इसके ब्लाउज पर कढ़ाई है। आप भी ऐसा डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इतना ही नहीं, आप चाहें, तो गरबा नाइट के लिए भी ये लहंगा पहन सकती हैं। 

    यह भी पढ़ें: मेहंदी के बिना अधूरा है नवरात्र का शृंगार, झटपट हाथों पर रचाएं 5 खूबसूरत डिजाइन