विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संतरे के छिलकों से बनाएं फेस सीरम, डार्क स्पॉट्स हो जाएंगे दूर, निखर जाएगी चेहरे की रंगत

Published: Sun, 02 Mar 2025 04:48 PM (IST)

संतरा एक बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक फल होता है। इस रसीले फल में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं ...और पढ़ें

Orange Peel Serum: संतरे के छिलकों से दूर होंगे चेहरे के दाग-धब्बे (Picture Courtesy: Freepik)
Orange Peel Serum: संतरे के छिलकों से दूर होंगे चेहरे के दाग-धब्बे (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. संतरे के छिलके स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
  2. इनसे घर पर फेस सीरम बनाया जा सकता है।
  3. संतरे के छिलके से बना सीरम चेहरे के दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Orange Peel Serum: संतरा न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक हो सकता है। संतरे के छिलके में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाने, मुंहासों को कम करने और त्वचा की बनावट में सुधार करने में मदद (Orange Peel Benefits) करते हैं।

संतरे के छिलके से फेस सीरम (How To Make Orange Peel Serum) बनाना एक आसान और नेचुरल तरीका है, जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह कैसे बनाया जाता है।

संतरे के छिलके से फेस सीरम कैसे बनाएं?

सामग्री:

  • संतरे के छिलके (सूखे हुए)
  • गुलाब जल या एलोवेरा जेल
  • विटामिन ई कैप्सूल (वैकल्पिक)
  • छोटी कटोरी और चम्मच
  • ब्लेंडर या मिक्सर
  • साफ और सूखी शीशी (सीरम स्टोर करने के लिए)

यह भी पढ़ें: कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए इस तरह बनाएं Rice Water टोनर, मिट जाएंगे चेहरे के सभी दाग-धब्बे!

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले संतरे के छिलकों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। फिर इन्हें किसी सूखी जगह पर रखकर 2-3 दिन के लिए सूखने दें। छिलके पूरी तरह सूख जाने के बाद, उन्हें ब्लेंडर में डालकर महीन पाउडर बना लें।
  • ब्लेंडर में पिसे हुए छिलकों को एक महीन छलनी से छान लें, ताकि कोई बड़े टुकड़े न रह जाएं। इससे सीरम का टेक्सचर स्मूद और बेहतर होगा।
  • एक छोटी कटोरी में संतरे के छिलके का पाउडर लें और इसमें थोड़ा-सा गुलाब जल या एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे तब तक मिलाएं जब तक कि यह एक गाढ़ा पेस्ट न बन जाए। आप चाहें तो इसमें एक विटामिन-ई कैप्सूल का तेल भी मिला सकते हैं, जो त्वचा को एक्स्ट्रा पोषण देगा।
  • तैयार सीरम को एक साफ और सूखी शीशी में डालकर रख लें। इसे ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें। इस सीरम को लगभग 1-2 सप्ताह तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • सीरम को इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें।
  • अपनी उंगलियों की मदद से थोड़ा-सा सीरम लेकर इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं।
  • इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • इस सीरम का इस्तेमाल सप्ताह में 2-3 बार कर सकते हैं।

संतरे के छिलके के फेस सीरम के फायदे

  • त्वचा की चमक बढ़ाएं- संतरे के छिलके में मौजूद विटामिन-सी त्वचा को निखारने में मदद करता है।
  • मुंहासों को कम करें- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के पोर्स को साफ करते हैं और मुंहासों को कम करते हैं।
  • त्वचा को मॉइश्चराइज करें- गुलाब जल और एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं।

इन बातों का ध्यान रखें

  • अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट कर लें।
  • सीरम को धूप से दूर रखें और इसे ज्यादा दिनों तक स्टोर न करें।
  • संतरे के छिलके से बना यह फेस सीरम त्वचा के लिए एक नेचुरल और असरदार उपाय है। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपकी त्वचा चमकदार और स्वस्थ दिखेगी।

यह भी पढ़ें: रात को फेस पर लगाकर सोएं फिटकरी, दाग-धब्बे होंगे दूर और चेहरे पर लौट आएगा खोया नूर