Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri 2025 Mehndi Design: इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं मेहंदी के 5 खूबसूरत और सिंपल डिजाइन

    अगर आप भी इस महाशिवरात्रि अपने हाथों को खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स (Mahashivratri 2025 Mehndi Design) से सजाना चाहती हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे डिजाइन्स का कलेक्शन लेकर पेश हुए हैं जो त्योहार के मौके पर मेहंदी का शुगन पूरा करने के साथ-साथ आपके लुक को भी खास बना देंगे। आइए देख लीजिए कुछ सिंपल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स।

    By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Tue, 25 Feb 2025 03:03 PM (IST)
    Hero Image
    Mahashivratri 2025 Mehndi Design: महाशिवरात्रि पर मेहंदी से बढ़ाएं हाथों की रौनक, ट्राई करें 5 डिजाइन (Image: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri 2025 Mehndi Design: महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग भोलेनाथ की आराधना करते हैं, उपवास रखते हैं और भक्ति में लीन रहते हैं। महिलाएं इस शुभ दिन पर मेहंदी लगाने की भी परंपरा निभाती हैं, क्योंकि यह सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी इस महाशिवरात्रि पर अपने हाथों को सुंदर मेहंदी डिजाइनों से सजाना चाहती हैं, तो हम आपके लिए 5 खास और सिंपल महाशिवरात्रि मेहंदी डिजाइन्स (Simple Mehndi Design for Mahashivratri) लेकर आए हैं। ये डिजाइन्स देखने में खूबसूरत हैं और इन्हें लगाना भी आसान है।

    महाशिवरात्रि स्पेशल मेहंदी डिजाइन (Mahashivratri Special Mehndi Design)

    1) बेल-पत्तियों का मिनिमलिस्टिक मेहंदी डिजाइन

    अगर आप बहुत ज्यादा भारी मेहंदी नहीं चाहतीं, तो बेल और पत्तियों का डिजाइन परफेक्ट रहेगा।

    • इसमें हाथों पर हल्की-हल्की बेल बनाई जाती है, जो हथेली से उंगलियों तक जाती है।
    • यह सिंपल, स्टाइलिश और हर तरह के आउटफिट के साथ सूट करता है।
    • आप इसे फिंगर टिप्स तक फैला सकती हैं या आधे हाथ तक सीमित रख सकती हैं।

    यह डिजाइन खासतौर पर उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो जल्दी सूखने वाली और हल्की मेहंदी पसंद करते हैं।

    2) गोल टिक्की स्टाइल मेहंदी डिजाइन

    अगर आप क्लासिक लुक चाहती हैं, तो यह टिक्की स्टाइल मेहंदी डिज़ाइन बेहतरीन रहेगा।

    • हथेली के बीच में गोल टिक्की (Mandala) बनाई जाती है और उसके चारों ओर छोटे-छोटे पैटर्न जोड़े जाते हैं।
    • यह डिजाइन बेहद साफ-सुथरी और ट्रेडिशनल लगता है, जो महाशिवरात्रि के मौके पर परफेक्ट रहेगा।
    • इसे आप डार्क और लाइट दोनों तरह की मेहंदी से बना सकती हैं।

    यह डिजाइन शादीशुदा महिलाओं पर खूब जंचेगा।

    यह भी पढ़ें- इस महाशिवरात्रि घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी फलाहारी नमकीन, बेहद आसान है रेसिपी

    3) नेट और फूलों का क्लासिक मेहंदी डिजाइन

    फूलों और जाली का डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहता है। यह सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है।

    • हथेली पर खूबसूरत फूलों और पत्तियों का पैटर्न बनाया जाता है।
    • हथेली से उंगलियों तक जाली डिजाइन जोड़ा जाता है, जिससे हाथ लंबे और सुंदर दिखते हैं।
    • यह डिजाइन खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं करते।

    यह डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

    4) फिंगर टिप्स मिनिमल मेहंदी डिजाइन

    अगर आप कुछ मिनिमलिस्ट और यूनिक चाहती हैं, तो यह डिज़ाइन एकदम सही है।

    • इसमें पूरी हथेली पर कुछ न बनाकर सिर्फ उंगलियों पर खूबसूरत डिजाइन किया जाता है।
    • इसमें आप छोटे फूल, पत्तियां और हल्के कर्वी पैटर्न जोड़ सकती हैं।
    • यह डिजाइन बहुत ही एलिगेंट और मॉडर्न लुक देता है।

    अगर आपको हल्की और जल्दी सूखने वाली मेहंदी पसंद है, तो यह बेस्ट ऑप्शन है।

    5) ट्रेडिशनल भरवा मेहंदी डिजाइन

    अगर आप फुल-हैंड और डीटेल्ड मेहंदी पसंद करती हैं, तो यह डिजाइन बेस्ट रहेगा।

    • इसमें हथेली और उंगलियों को पूरी तरह भरा जाता है, जिससे मेहंदी का रंग और भी ज्यादा गहरा आता है।
    • इसमें बेल, फूल, चूड़ी पैटर्न और छोटे-छोटे जाल के डिजाइन शामिल होते हैं।
    • यह मेहंदी ब्राइडल लुक भी देती है, लेकिन ज्यादा हेवी नहीं होती।

    अगर आप महाशिवरात्रि पर एक खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो यह डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- भगवान शिव के जीवन से सीखें 5 बातें, खुशहाल और सफल जिंदगी का रास्ता हो जाएगा साफ