विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोरिंग हेयरस्टाइल को कहें बाय-बाय! इस वेडिंग सीजन इन तरीको से अपने लंबे बालों को दें सेलिब्रिटी टच

By Meenakshi NaiduEdited By: Harshita Saxena
Published: Mon, 16 Feb 2026 08:17 AM (IST)

शादी के सीजन में लंबे और घने बालों को स्टाइलिश बनाने के लिए कई आकर्षक हेयरस्टाइल बताए गए हैं। सॉफ्ट ...और पढ़ें

शादी के सीजन में लंबे बालों के लिए शानदार हेयरस्टाइल आइडियाज (Picture Credit- AI Generated)

शादी के सीजन में लंबे बालों के लिए शानदार हेयरस्टाइल आइडियाज (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी का सीजन आते ही हर लड़की चाहती है कि वह हर फंक्शन में सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आए। ड्रेस और मेकअप जितना जरूरी है, उतना ही अहम होता है हेयरस्टाइल। खासकर अगर आपके बाल लंबे और घने हैं, तो आपके पास उन्हें स्टाइल करने के कई ऑप्शन होते हैं।

लेकिन सही हेयरस्टाइल चुनना जरूरी है जो आपके आउटफिट और फेसकट से मेल खाए और पूरे लुक को कंप्लीट करे। यहां कुछ ऐसे ही शानदार हेयरस्टाइल की जानकारी दी गई है जो इस वेडिंग सीजन में आपके लुक को बनाएंगे खास और यूनिक। तो आइए जानते हैं इनके बारे में-

सॉफ्ट वेवी ओपन हेयर

खुले बालों पर सॉफ्ट वेव्स बेहद एलिगेंट लुक देते हैं। यह स्टाइल खासकर हल्दी, मेहंदी या संगीत फंक्शन में कैज़ुअल और स्टनिंग दोनों का फील देता है। आप चाहें तो मिड-पार्टिंग करके बालों में टीका या स्टोन पिन भी लगा सकती हैं।

गजरा फिशटेल ब्रेड हेयरस्टाइल

फिशटेल ब्रेड पर सफेद या रंग-बिरंगे गजरे लपेट कर आप एक ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का खूबसूरत मेल पा सकती हैं। यह हेयरस्टाइल साड़ी और लहंगे दोनों पर बहुत फबता है।

लो बन विद हेयर एक्सेसरीज

लो बन एक क्लासिक हेयरस्टाइल है जिसे आप पर्ल पिन्स या स्टोन क्लिप्स से सजा सकती हैं। यह लुक रिसेप्शन या शाम के फंक्शन के लिए बेस्ट है।

हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल

अगर आप अपने बाल खुले रखना चाहती हैं लेकिन एक स्ट्रक्चर देना चाहती हैं, तो यह स्टाइल परफेक्ट है। ऊपर के बालों को ट्विस्ट या ब्रेड कर क्लिप करें और नीचे के बालों को वेव्स दें या कर्ल करें।

गजरे वाला ट्रेडिशनल जूड़ा

भारतीय शादियों में गजरे का अपना अलग ही आकर्षण होता है। एक सिंपल या मेसी बन को गजरे से सजा कर आप बेहद रॉयल और ट्रेडिशनल दिख सकती हैं।

फ्लोरल क्राउन ब्रेड

फूलों से सजी क्राउन ब्रेड हेयरस्टाइल आपको मेहंदी या डे-टाइम फंक्शन में फेयरी जैसी लुक देगी। यह स्टाइल आपको फ्रेश और यूथफुल दिखाएगा।

साइड स्वेप्ट कर्ल्स

ग्लैमरस लुक के लिए यह स्टाइल बेस्ट है। बालों को एक तरफ झुकाएं और डीप कर्ल्स करें। यह हेयरस्टाइल गाउन और ऑफ-शोल्डर ड्रेसेस के साथ बहुत खूबसूरत लगता है।

डच ब्रेड बन

डच ब्रेड को पीछे की ओर लेकर बन में बदल दें और उसमें पर्ल या फ्लोरल पिन्स लगाएं। यह हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल और फ्यूजन दोनों आउटफिट्स के साथ सूट करता है।

रोप ब्रेड पोनीटेल

यह स्टाइल यूनीक और ट्रेंडी है। लंबी पोनीटेल में रोप ब्रेड बनाएं और उसे हेयर एक्सेसरीज से सजाएं। यह मॉडर्न लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने वालों के लिए बेस्ट है।

यह भी पढ़ें- पार्लर जाने से पहले चेक करें ये लिस्ट, यहां पढ़ें आपके चेहरे के हिसाब से कौन से बैंग्स हैं परफेक्ट?

यह भी पढ़ें- गलत Hair Style भी बन सकती है बाल झड़ने की वजह? हेयरफॉल रोकने के लिए 8 तरीकों से स्टाइल करें बाल